Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 13 June 2023 : मिथुन और कर्क राशि वाले खुद में ये बदलाव करें, इन 4 राशि वालों का बेहतरीन होगा दिन

aaj ka rashifal 13 june 2023

Aaj Ka Rashifal: आपके लिए दिन भर का लेखा-जोखा राशिफल लाता है। हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा ग्रहों की चाल का प्रभाव पड़ता है, जिससे राशिफल बनता है। हम आपको 13 जून यानी मंगलवार का राशिफल बता रहे हैं। सितारे बताते हैं कि चंद्रमा के मीन राशि में गोचर करने से चंद्रमा की राशि कर्क के जातक कार्यकुशलता और चतुराई से लाभ पाएंगे। मिथुन राशि में भी शुभ स्थिति बनी है।

मेष (Aries) Rashifal
आर्थिक और करियर विषयों के मामलों में दिन सुखद रहेगा। राशि से 12वें घर में चंद्रमा के संचार से दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन सुख-साधन बढ़ेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। सेल्स-मार्केटिंग से जुड़े लोगों को किसी डील के फाइनल होने से खुशी मिलेगी। कारोबार में धन लाभ होता दिख रहा है, लेकिन इसके लिए खूब परिश्रम भी करना होगा।

वृषभ (Taurus)
आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद होगा। वस्त्रों और साज-शृंगार की चीजों का कारोबार करने वालों के लिए दिन विशेष रूप से लाभप्रद रहेगा। कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जरूरतों को लेकर धन खर्च करना होगा।

मिथुन (Gemini)
सितारे झिलमिलाते दिख रहे हैं। रुके काम पूरे होंगे। काम के प्रति लगनशीलता बनी रहेगी, जिसका लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वाहन की रख-रखाव पर धन खर्च करना पड़ सकता है। बड़े निर्णय जल्दबाजी में नहीं लें।

कर्क (Cancer)
आपकी आज बुद्धि खूब चलेगी। ज्ञान और चतुराई से कारोबार और कार्यक्षेत्र में अच्छी कमाई करेंगे। शोध और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सितारों का भरपूर साथ मिलेगा। नए काम और योजना की शुरुआत कर सकते हैं। आपको सलाह है कि व्यावहारिक रहें और लोगों की कमियां देखने के साथ उनकी खूबियों पर गौर करें। इससे आगे चलकर आपको फायदा होगा।

सिंह (Leo)
दिन सुखद रहने वाला है। लाभ और उपहार मिल सकता है। मनोबल ऊंचा रहेगा। अपनी शान दिखने के लिए गैर जरूरी खर्चे करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में भी धन खर्च कर कर सकते हैं। कारोबार में वाणी की कुशलता और व्यवहार से लाभ मिलेगा। नए लोगों से पहचान हो सकती है।

कन्या (Virgo)
सितारे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। कारोबार में तरक्की और सफलता से विरोधी ईर्ष्या कर सकते हैं। शाम में खर्चीला रह सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लंबे समय के लिए किया गया निवेश भी लाभकारी रह सकता है।

तुला (Libra)
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। काम का दबाव रहने से तनाव महसूस कर सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वरिष्ठों से पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकार बढ़ेंगे। साहस और आत्मविश्वास आपको आगे लाएगा। अधिकारी से सहकर्मी तक आपके काम की तारीफ करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत में नरमी और ऊर्जा की कमी से काम प्रभावित हो सकता है। प्लानिंग की कमी से कोई जरूरी काम अधूरा रह सकता है। उदर व वायु विकार संबंधी परेशानी हो सकती है। अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे। शाम में खुशखबरी मिलने से मन हल्का होगा।

धनु (Sagittarius)
आज आप बहत सक्रिय रहेंगे। कामकाज के अलावा सामाजिक विषयों में सहभागी बनेंगे। कारोबार में अच्छी कमाई होगी। राशि से चौथे घर में चल रहा चंद्रमा सुख और सम्मान दिलाएगा। रुके एवं फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। लेन-देन संबंधी बातों को दूसरों के साथ साझा नहीं करें, नहीं तो समस्या सुलझने की बजाय बिगड़ सकती है। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है।

मकर (Capricorn)
दिन लाभप्रद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सही समय पर सटीक निर्णय लेने का लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम बनेंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग की कृपा रहेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या इंटरव्यू दे रहे हैं, उन्हें इस विषय में खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ (Aquarius)
दिन भविष्य की नई संभावनाओं को लेकर आया है। अपने कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। वरिष्ठों और अधिकारियों के सहयोग से कार्य में सफलता और उन्नति होगी। शाम का समय अनुकूल रहेगा। मित्रों और सहकर्मियों के साथ मनोविनोद करेंगे। कार्य संबंधी कुछ बातों पर चर्चा भी हो सकती है।

मीन (Pisces)
मन विचलित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में पद और प्रभाव बढ़ सकता है। आकस्मिक चिंता होने की आशंका है, जिससे आप अपनी वाक्पटुता से शीघ्र दूर कर लेंगे। बिजनेस के सिलसिले में अपनी बातों और व्यवहार से क्लाइंट को आकर्षित करेंगे। किसी मेहमान या पारिवारिक कारणों पर शाम से रात तक धन खर्च होगा।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट