Mradhubhashi
Search
Close this search box.

अंतरिक्ष में कचरे का ढेर, चांद पर गिरेगा 3 टन कचरा

दोस्तों जिस तरह से धरती पर हमारे आसपास रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह के कूड़े और अनुपयोगी सामान इकठ्ठा हो जाते हैं आप को क्या लगता है क्या अंतरिक्ष में भी कचरा या गंदगी होती होगी ?

यह सुनकर अजीब लगता है न ? कि आखिर अंतरिक्ष में कोई कैसे कचरा फेंक सकता है? इस बात पर आप को यकीन भले न हो लेकिन यह सच है कि अंतरिक्ष में भी कई टन कचरा मौजूद हैं। और इस शुक्रवार को एक अजीब घटना अंतरिक्ष में घटने वाली है।

दरअसल अंतरिक्ष में हर देश कोई न कोई शोध करने की होड़ में लगे रहते हैं। इसी के चलते अंतरिक्ष स्टेशनों और रॉकेटों से निकलनेवाला कचरा भी अंतरिक्ष में फेंक दिया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कचरा जमींन पर क्यों नहीं गिर जाता ? तो इसेक पीछे हैं गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत। जिसकी वजह से यह कचरा अंतरिक्ष में ही घूमता रहता है। और कभी भी किसी भी उपग्रह या राकेट से टकरा सकता है।

यह कचरा वैज्ञानिकों द्वारा उपयोग की गयी सामग्री का होता है। जिसे वे फेंक देते हैं। आप को बता दूँ कि अंतरिक्ष में कई टन कचरा मौजूद हैं। इसमें से लगभग 3 टन कचरा चाँद की सतह पर गिरने वाला है। यह घटना पूरी दुनिया के लिए बेहद गंभीर और चिंताजनक है। क्यूंकि ऐसी घटना चाँद पर पहली बार होने जा रही है।

यह कचरा पृथ्वी से छोड़े गए रॉकेट का है। यह करीब 9,300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चांद से टकराएगा। टक्कर इतनी बड़ी होगी कि चाँद की सतह पर करीब 66 फीट तक गहरा गड्‌ढा बन जायेगा। जिसमें ट्रक जैसे बड़े कई वाहन समा सकते हैं। टकराव के बाद चाँद की सतह पर जो धुल उड़ेगी वह कई किलोमीटर तक फैलेगी। चांद पर जहां यह घटना होने के आसार हैं, वह ऐसी जगह है जहां तक धरती के दूरबीन नहीं देख पाते। ऐसे में सेटेलाइट तस्वीरों की मदद से टक्कर की पुष्टि करने में लंबा वक्त लग सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह रॉकेट चीन का है, जिसे करीब एक दशक पहले लॉन्च किया गया था। यह तबसे अंतरिक्ष में भटक रहा है। लेकिन चीन के अधिकारियों ने कहा कि यह रॉकेट हमारा नहीं है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट