वॉशिंगटन। एक अमेरिकी स्टार के गले के नेकलेस ने भारतीयों का ध्यान खींचा है। हीरे का यह नेकलेस काफी कीमती है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि इसमें दुनिया का सातवां सबसे बड़ा हीरा जड़ा है।
सोशल मीडिया पर स्टार की फोटो वायरल होने के बाद इंडियन यूजर्स इसे चोरी का नेकलेस बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह नेकलेस पटियाला के महाराज भूपिंदर सिंह का है। आइये जानते है पूरा मामला।
दरअसल अमेरिकी यूट्यूबर एमा चेंबरलिन ने मेट गाला इवेंट के दौरान इस नेकलेस को पहन रखा था। वहां इस ऐतिहासिक नेकलेस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। बताया जाता है कि यह नेकलेस महाराजा भूपिंदर सिंह ने खास तौर पर अपने लिए बनवाया था। इसमें कई कीमती हीरे और दूसरे रत्न लगे थे। महाराजा ने यह नेकलेस बाद में अपने बेटे युवराज यदविंद्र सिंह को दे दिया था। इस ऐतिहासिक नेकलेस को पटियाला महाराज ने 1928 में ब्रिटिश कंपनी कार्टियर से बनवाया था।
नेकलेस के बीच में उन्होंने दुनिया का सातवां सबसे बड़ा हीरा डी बीमर्स को जड़वाया था।1948 में गायब होने के बाद यह यह नेकलेस 50 साल पहले लंदन में नजर आया था। कार्टियर ने ही इसे ढूंढा था। लेकिन तब इस नेकलेस से डी बीमर्स समेत ज्यादातर कीमती हीरे और रत्न निकले मिले थे। एमा चेंबरलिन इसी कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर हैं। ऐसे में कहा जा रहा कि कंपनी ने दोबारा जोड़ने के बाद प्रमोशन के लिए उसे एमा को पहनाया था।
बता दे पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह की जिंदगी काफी आलीशान हुआ करती थी। उन्हें भारत का सबसे अय्याश राजा कहा जाता था। उन्हें महंगे कपड़े और गहनों को शौक था। उन्होंने 10 शादियां की थीं। इसके अलावा भी उनकी 300 से अधिक रानियां थीं। बताया जाता है कि भूपिंदर सिंह अपनी इन रानियों के साथ न्यूड पार्टियां किया करते थे। उनकी ऐसी पार्टियों में लोग बिना कपड़ों के ही आते थे। महाराजा भी ऐसा ही करते थे।