Gangster Goldy Brar: फेमस रैपर Honey Singh दहशत में हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वजह सिर्फ एक बंदा है, जिससे देश की पूरी Entertainment Industry डरती है। वह नाम-गोल्डी बराड़। इसने हनी सिंह से मोटी रकम की मांग की है और नहीं मिलने पर हत्या की धमकी दी है। इसकी धमकी से Honey Singh से बेहद डरे हुए हैं, क्योंकि वह वहीं शख्स है, जिसने पिछले साल फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या कराई थी।
इतना ही नहीं हत्या में संलिप्त अपराधी को भी पंजाब जेल में मरवा डाला था। Goldy Brar कनाडा में रहता है। वहां से वह बैठे-बैठे भारत में किसी भी हस्ती से फिरौती मांगता है और नहीं मिलने पर उसकी हत्या करा देता है। Goldy Brar लॉरेंस बिश्वनोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) का खास सदस्य है।
Table of Contents
ToggleGoldy Brar का असल नाम सतिंदरजीत सिंह
Goldy Brar का असल नाम सतिंदरजीत सिंह है। यह पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है। 2019 में Goldy Brar स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। फिर वहीं से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा। कनाडा में वह एक्सटॉर्शन मनी के नाम से प्रसिद्ध है। पैसों के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलिंग करता है। कनाडा में भी वह मोस्ट वांटेड है। पंजाब पुलिस के मुताबिक Goldy Brar के ऊपर 50 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसके ऊपर 1.5 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा कर रखी है।
18 साल की उम्र में पहला अपराध
Goldy Brar पंजाब के फरीदकोट जिला का रहने वाला है। इसके पिता शमशेर सिंह सिपाही थे। पिता भी लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi Gang) के बेहद करीबी थे। उनके ऊपर एक केस दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें पद से हटा दिया था। वहीं, 2012 में 18 साल की उम्र में Goldy Brar के खिलाफ पहला केस दर्ज हुआ था। यह केस धारा 336 यानी उससे किसी की जान को खतरा था। Goldy Brar पंजाब के यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान की हत्या का आरोपी है। कांग्रेस नेता की हत्या उसने अपने चचेरे भाई की मौत का बदला लेने के लिए की थी। इस पर इंटरपोल ने Goldy Brar के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था