Mradhubhashi
Search
Close this search box.

देश में 10 साल में बढ़े 2.5 करोड़ मुसलमान, कुल आबादी के इतने प्रतिशत मुस्लिम, स्मृति ईरानी ने पेश की रिपोर्ट

देश में 10 साल में बढ़े 2.5 करोड़ मुसलमान, कुल आबादी के इतने प्रतिशत मुस्लिम, स्मृति ईरानी ने पेश की रिपोर्ट

Muslim Population in India: देश में मुस्लिम आबादी (Muslim population) में काफी इजाफा हुआ है। पिछले 10 साल में 2.5 करोड़ मुस्लिम बढ़े हैं। 2011 में मुसलमानों की आबादी (Muslim population) 17.2 करोड़ थी। अभी आबादी 19.7 करोड़ पहुंच गई है। यह भारत की कुल आबादी में 14.2 प्रतिशत है। इसी अनुपात में 2023 मुसलमानों की आबादी और बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने आज संसद के मानसून सत्र (monsoon session of parliament) के दौरान दीं।

स्मृति ने टीएमसी सांसद माला रॉय (TMC MP Mala Roy) के सवालों का जवाब दिया। माला ने पूछा था कि देश में 30 मई तक मुसलमानों की आबादी कितनी है? हालांकि माला रॉय ने पसमांदा मुसलमानों (pasmanda muslim) की आबादी की जानकारी मांगी थी, जिसका स्मृति ने सभी मुसलमानों की आबादी बताकर जवाब दिया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पसमांदा मुसलमानों को एक करने के लिए प्रयास किया है।

मुसलमानों की साक्षरता दर 77.7 प्रतिशत

संसद को यह भी बताया गया कि सात साल से अधिक उम्र के मुसलमानों में साक्षरता दर (muslim literacy rate) 77.7 प्रतिशत है। श्रम बल की भागीदारी 35.1 प्रतिशत है। मुस्लिम समुदायों के बीच पानी की पहुंच 94.9 प्रतिशत है। शौचालय 97.2 प्रतिशत है। 31 मार्च 2014 के बाद 55.2 प्रतिशत मुसलमानों ने अपना घर बेचा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट