Mradhubhashi
Search
Close this search box.

उज्जैन में वैशाख कृष्ण की दशमी पर चिलचिलाती धूप में 118 किमी नंगे पांव चलेंगे पंचक्रोशी यात्री

उज्जैन में वैशाख कृष्ण की दशमी पर चिलचिलाती धूप में 118 किमी नंगे पांव चलेंगे पंचक्रोशी यात्री

15 अप्रैल को वैशाख कृष्ण दशमी पर पंचकोशी यात्रा शुरू होगी। पांच दिन तक तपती दोपहर में पद यात्रा लाखो श्रद्धालु करेगे। चार द्वारपाल की पूजा की सुख समृद्धि की प्रार्थना भक्त करेंगे।

धार्मिक नगरी उज्जैन में वैशाख कृष्ण की दशमी पर धर्म नगरी में पंचक्रोशी यात्रा निकाली जाती है। पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर से इस यात्रा की शुरुआत की जाती है यहां पर लाखों की संख्या में भक्त भगवान नागचंद्रेश्वर सेबल लेने के लिए शिप्रा स्नान के बाद पहुंचते हैं यहां से भगवान नागचंद्रेश्वर से बल लेकर श्रद्धालु 118 किलोमीटर की यात्रा मार्ग पर पांच दिन लगातार सिर पर खाने का सामान लेकर पैदल भ्रमण करते है।

इस बार 15 अप्रैल से यात्रा प्रारंभ होगी और 19 अप्रैल को इसका समापन होगा। नागचंद्रेश्वर से पिंगलेश्वर, पिंगलेश्वर से कायावरोहणेश्वर, कायावरोहणेश्वर से नलवा उप पड़ाव, बिल्वकेश्वर पड़ाव अम्बोदिया, अम्बोदिया से कालियादेह उप पड़ाव, कालियादेह से दुर्देश्वर पड़ाव जैथल, दुर्देश्वर से पिंगलेश्वर होते हुए उंडासा होते हुवे उज्जैन पहुंचेगी। बताया जाता हैं कि इस यात्रा में माता पार्वती और शिव भी श्रद्धालुओं के साथ पैदल भ्रमण करते हैं।

इस यात्रा को करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। पुजारी ने बताया कि देवताओं को श्राप लगा है उसकी मुक्ति के लिए ही यह यात्रा की थी। शहर की सीमाओं में चार द्वारपाल जो शहर की रक्षा करते हैं इन्हीं के दर्शन करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। 5 दिन की यात्रा को पूरी कर कार अमावस्या को यात्री शिप्रा स्नान के बाद भगवान नागचंडेश्वर को मिट्टी से बने अश्व अर्पित कर बल लौटाएंगे। इसके बाद अपने घरों की ओर लौटेंगे।

निगम आयुक्त रोशन सिंह ने अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया

इधर पंचक्रोशी यात्रा के 118 किलोमीटर लम्बे मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिये तैयारियों हेतु अब आज से दो दिन का समय शेष रह गया है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी सचिन शर्मा और निगम आयुक्त रोशन सिंह ने अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों को तैयारियों के निर्देश दिए थे।

पंचक्रोशी यात्रा के लिये जिला पंचायत विभिन्न पड़ाव एवं उप पड़ावों पर टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था करता है। इस बार सात पड़ाव एवं उप पड़ाव पर 15-15 हजार वर्गफीट टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की जायेगी। यह व्यवस्था पिंगलेश्वर में छह दिन एवं करोहन, नलवा, अंबोदिया, कालियादेह, जैथल व उंडासा में तीन-तीन दिन रहेगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट