Mradhubhashi
Search
Close this search box.

World Richest Man: एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स, अंबानी की संपत्ति 24 घंटे में 6.70 अरब डॉलर बढ़ी, ये हैं दुनिया के टॉप-21 धनकुबेर

World Richest Man: एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स, अंबानी की संपत्ति 24 घंटे में 6.70 अरब डॉलर बढ़ी, ये हैं दुनिया के टॉप-21 धनकुबेर

Bloomberg Billionaire Index: एक्स (ट्विटर) के मालिक एलन मस्क (Richest Man) की संपत्ति पिछले 24 घंटे में 9.35 अरब डॉलर कम हो गई है। इसके बाद भी वह दुनिया के सबसे अमीर इंसान (Richest Man) हैं। उनकी कुल संपत्ति 226 अरब डॉलर है। एलन मस्क एक्स (ट्विटर) के अलावा स्पेसएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक हैं।

World Richest Man: एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स, अंबानी की संपत्ति 24 घंटे में 6.70 अरब डॉलर बढ़ी, ये हैं दुनिया के टॉप-21 धनकुबेर
एलन मस्क

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के मुताबिक दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स (Richest Man) बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) हैं। पिछले 24 घंटे में इनकी संपत्ति में 3.04 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अब इनकी कुल संपत्ति (Bernard Arnault Networth) 183 अरब डॉलर है।

World Richest Man: एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स, अंबानी की संपत्ति 24 घंटे में 6.70 अरब डॉलर बढ़ी, ये हैं दुनिया के टॉप-21 धनकुबेर
बर्नार्ड अर्नाल्ट

तीसरे पायदान (Richest Man) पर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हैं, जिनकी कुल संपत्ति 162 अरब डॉलर है। चौथे अमीर शख्स लैरी एलिसन (Larry Ellison) हैं। इनकी कुल संपत्ति 134 अरब डॉलर है। पांचवें स्थान (Richest Man) पर बिल गेट्स (Bill Gates) हैं, जिनकी कुल संपत्ति 129 अरब डॉलर है। छठे स्थान पर लैरी पेज (Larry Page) हैं, जिनकी कुल संपत्ति 122 अरब डॉलर है। सातवें स्थान पर वॉरेन बफे (Warren Buffet), आठवें स्थान पर सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin), नौवें स्थान पर स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) और 10वें स्थान पर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) हैं।

जेफ बेजोस - विकिपिडिया
जेफ बेजोस

अमीरों (Richest Man) की सूची में अडानी 21वें नंबर पर

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति पिछले 24 घंटे में 6.70 अरब डॉलर बढ़ी है। अब कुल संपत्ति (Mukesh Ambani Networth) 91.2 अरब डॉलर है। दुनिया के अमीरों में अंबानी 12वें स्थान पर हैं।

दरअसल, पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के एम-कैप में भारी गिरावट आई थी। इसके बाद भी यह कंपनी भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी की सूची में पहले पायदान पर है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) की संपत्ति में इजाफा हुआ है। इनकी कुल संपत्ति (Gautam Adani Networth) 62.8 अरब डॉलर हो गई है। दुनिया के अमीरों की सूची में अडानी 21वें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट