Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पता चल गया दिल से कितने अमीर हैं मुकेश अंबानी

पता चल गया दिल से कितने अमीर हैं मुकेश अंबानी

मुंबई। किसी को कुछ देने के लिए बड़ा दिल चाहिए। सभी जानते हैं कि मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, लेकिन अब पता चला है कि उनका दिल भी बहुत अमीर है। दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक बहुत ही भरोसे के कर्मचारी हैं मनोज मोदी। मुकेश अंबानी ने उन्हें एक भव्य मकान तोहफे में दे दिया है। मुंबई के नेपीन सी रोड के इस मकान की कीमत 1500 करोड रुपए बताई जा रही है। यह मकान 22 मंजिला है। यानी यह मकान नहीं इमारत है। इसका हर माला आठ हजार वर्ग फीट का है। पूरी इमारत की बात करें तो यह 1.7 लाख वर्ग फीट में फैली है। इसकी भव्यता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस इमारत के शुरू के सात फ्लोर पर केवल पार्किंग है। मनोज मोदी की बात करें तो वे कोई सामान्य कर्मचारी नहीं है्ं। वे लंबे समय से रिलायंस से जुड़े हुए हैं और रिलायंस जियो और रिटेल के डायरेक्टर हैं।

मनोज मोदी ने बेचे थे दो फ्लैट
मनोज मोदी ने हाल ही में मुंबई में महालक्ष्मी में स्थित अपने दो फ्लैट बेचे हैं। इससे उन्हें 41.5 करोड़ रुपए मिले। दिक्कत यह थी कि ये फ्लैट 28वीं और 29वीं मंजिल पर थे। बहरहाल मनोज मोदी को जो इमारत मुकेश अंबानी ने गिफ्ट की है उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट