Weather Update MP: प्रदेश में फिर से कड़ाके की ठंड की दस्तक, जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
///

Weather Update MP: प्रदेश में फिर से कड़ाके की ठंड की दस्तक, जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल

Weather Update MP: ठंडी हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है।

इंदौर। कुछ दिनों मौसम के सामान्य रहने के बाद एक बार प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही है और तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।

प्रदेश में छा सकते हैं बादल

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड के बाद एक बार फिर बादल छा सकते हैं। प्रदेश में गुरुवार के बाद हल्के बादल छाने के आसार हैं। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में हवा का रुख भी उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

प्रदेश में इन दिनों हवा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। सर्द हवाओं ने राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है और दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। गौरतलब है पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के तापमान में काफी इजाफा हो गया था और लोगों को काफी गर्मी का अहसास हो रहा था।

राजधानी भोपाल में इस सीजन का पहला शीतलहर रहा है। प्रदेशभर में शीतलहर के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। भोपाल में मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, यह आगे भी जारी रहेगी। अब शीतलहर भी चलने लगी है प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इसका प्रभाव देखने को मिला है। भोपाल का तापमान में सामान्य से 6 डिग्री नीचे पहुंच गया है, जिसके चलते राजधानी में शीतलहर का असर देखने को मिला है। भोपाल का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जो की अभी तक का सबसे न्यूनतम तापमान है, जिसका असर आने वाले 2 दिनों तक देखने को मिलेगा।