Mradhubhashi
Search
Close this search box.

यूपी के मंत्री ने कहा, पेट्रोल के दाम हैं अभी कम, 95 फीसदी जनता नहीं करती उपयोग

जालौन। बढ़ती महंगाई के बीच यूपी में खेल युवा कल्याण व पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को एक बेतुका बयान दिया। जालौन में उन्होंने कहा कि देश की 95 फीसद जनता डीजल-पेट्रोल का उपयोग नहीं करती है। कुछ ही लोग डीजल-पेट्रोल का उपयोग करते हैं।

विपक्ष कर रहा है प्रोपेगैंडा

देश में डीजल-पेट्रोल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। विपक्ष इसका प्रोपेगैंडा बनाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों की आमदनी बढ़ी है। उस हिसाब से डीजल-पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं। दरअसल, खेल युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी, जालौन के उरई में आजादी के 75वें साल पर अमृत महोत्सव समारोह में संगोष्ठी को संबोधित करने के लिए आए हुए थे। उन्होंने वहां पर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। मंत्री ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी द्वारा विकास की गंगा बह रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि सरकार मुफ्त शिक्षा, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन दे रही है। किसी भी प्रकार की कोई चीज डीजल-पेट्रोल से नहीं वसूल की जा रही है। लोगों की योगी और मोदी सरकार में आमदनी बढ़ी है। उस हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम बहुत कम हैं। इस हिसाब से पेट्रोल-डीजल और महंगा होना चाहिए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट