Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कांग्रेस का आरोप साध्वी प्रज्ञा के शरीर में प्रेत आत्माओं का वास

भोपाल। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के बीच शुरु हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रज्ञा ठाकुर ने पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा पर फिर विवादित टिप्पणी की है।

इसके बाद कांग्रेसी लगातार भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विरोध में उतर कर उनपर हमला बोल रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान ओऱ मोनू सक्सेना के नेतृत्व में शहर के पत्रकार भवन के सामने कांग्रेसियों ने अलग अंदाज में पूजा पाठ कर की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दशहरा के मौके पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के शरीर में प्रेत आत्माओं का वास हो गया है। जिसके चलते वह अनर्गल बयान दे रही हैं। पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान ने कहा कि अभी तो साध्वी ने सिर्फ कांग्रेसियों पर अनर्गल बयान देना शुरू किया है अब हमें लगता है कि कुछ दिनों में वह सीएम शिवराज पर भी टिप्पणी कर सकती है। इसके उपाय के लिए जब पंडित जी से सलाह ली तो उन्होंने विशेष पूजा पाठ की सलाह दी थी जिसके बाद आज ब्राह्मणों की मदद से विशेष पूजा पाठ कर साध्वी के शरीर से प्रेत आत्माओं को भगाने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट