Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 23 October 2021: धन की प्राप्ति होगी, खरीदारी के अवसर प्राप्त होंगे

मेष –

कार्यक्षेत्र में उन्नति संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। परंतु किसी प्रकार का ठोस निर्णय देते समय उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना अति आवश्यक है। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। तथा घर में सुखद माहौल बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में पड़ कर अपने कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें। अपने खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रख के आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

बिजनेस में विस्तार की योजनाओं को मूर्त रूप देने का समय है। फिजूलखर्ची पर जरूर नियंत्रण रखें। अपरिचित इंसान की बातों में आना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। पारिवारिक सदस्यों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि आप को चिंता में डाल सकती हैं। आपकी मुश्किल समय में मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय लापरवाही बरतना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती आ सकती है। खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। इस वक्त बिजनेस को लेकर जो योजना चल रही थी, वह लंबित हो जाएगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को जीवनसाथी की नाराजगी रह सकती है, परंतु समय रहते आप उसे सुलझा भी लेंगे। प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं। आज शारीरिक रूप से कुछ थकान व अस्वस्थ महसूस करेंगे। इसमें आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा किसी भी समस्या में हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्य में विस्तार की योजना पर काम शुरू करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी। अपने टैक्स संबंधी सभी कार्यों को पूर्ण रखें। अगर आप राजकीय सेवा क्षेत्र में है तो पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। संतान की विवाह संबंधी खरीदारी के लिए पारिवारिक लोगों के साथ सलाह मशवरा होगा। अत्यधिक कामकाज व मेहनत के चक्कर में अपना स्वास्थ्य खराब ना करें। समय समय पर उचित आहार और आराम भी लेना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 2

सिंह –

मशीनरी और तकनीकी काम संबंधित बिजनेस में सफलता मिलेगी। अपनी कार्यप्रणाली तथा व्यस्तता संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर न करें। पति-पत्नी के संबंधों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। परंतु प्रेम प्रसंगों का प्रभाव परिवार व समाज में अच्छा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु इसका यह कतई मतलब नहीं कि आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरते। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित ही रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

कारोबार में उपलब्धि मिल सकती है। आमदनी के नए सोर्स बन सकते हैं। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। अधिकारियों की मदद से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक रह सकती है। परंतु संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। अत्यधिक गुस्सा करना आपके स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। वाहन चलाते समय में बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक समस्या को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि ठंडे दिमाग तथा वापसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इस समय कमर दर्द तथा पेट से संबंधित समस्या सकती हैं। बादी और गैस वाली चीजों का सेवन ना करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

काम संबंधी मामलों में सकारात्मक बदलाव होंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में भी स्थिति उत्तम रहेगी। कामकाज में पारदर्शिता रखना जरूरी है। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। घर में नए मेहमान के आगमन की शुभ सूचना मिलेगी। पति पत्नी में यदा-कदा नोकझोंक हो सकती हैं। खांसी जुखाम बुखार जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आयुर्वेदिक इलाज पर अधिक ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

धनु –

व्यवसाय में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। आप के भरसक प्रयास व परिश्रम द्वारा भी आंशिक रूप से ही सफलता मिलेगी। इसलिए इस समय धैर्य और संयम बनाकर रखें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु विशेषकर महिलाओं को विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है, अन्यथा बदनामी हो सकती है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, वह अपना उचित ध्यान रखें। लेकिन अधिक तली हुई तथा मसालों वाली चीजों का सेवन से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

कार्यक्षेत्र में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस वक्त विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र बना सकते हैं। इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स संबंधित किसी भी हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें। कार्यक्षेत्र में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस वक्त विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र बना सकते हैं। इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स संबंधित किसी भी हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें। इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना आवश्यक है। पीठ दर्द, सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

करियर में काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इस समय अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी इंसान की मदद जरूर लें। करियर में काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इस समय अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी इंसान की मदद जरूर लें। इस समय कोई पुराना रोग आपको कष्ट दे सकता है। लापरवाही ना करके डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें। तथा उचित इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

कार्यक्षेत्र में किसी तरह का नया निवेश न करें। इस समय किसी भी नई योजना को क्रियान्वित करने से पहले बहुत अधिक जांच पड़ताल करने की आवश्यकता है। परिवार में सुख शांति भरा वातावरण रहेगा। परंतु घर की स्त्रियों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इस समय आप किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप ना करें। जीवन साथी की स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या में अब सुधार देखने को मिलेगा। परंतु अभी लापरवाही ना करके वर्तमान नियमों का अनुसरण करना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट