Mradhubhashi
Search
Close this search box.

तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, ऐसा रहा है उनका सियासी सफर

देहरादून। सभी कयासों और बड़े नामों पर विराम लगाते हुए तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड की कमान सौंप दी गई है। तीरथ सिंह रावत ने आज 4 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। देहरादून में विधायक दल की बैठक में उन्हें नया नेता चुना गया था।

तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से सांसद हैं और वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद से कई नामों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया।

भाजपा कार्यालय में आयोजित विधानमंडल की बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, याशपाल आर्य, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत व नैनीताल सांसद अजय भ‌ट्ट मौजदू हैं। हालांकि, बैठक में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी उपस्थित नहीं हुए।

तीरथ सिंह रावत 2000 में उत्तराखण्ड के पहले शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री बनाए गए। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट