Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Mahashivratri 2021: भोलेनाथ को करें इन पत्तों को समर्पित, मिटेंगे कष्ट, मिलेगी समृद्धि

Mahashivratri 2021: सनातन संस्कृति में महाशिवरात्रि के पर्व का बहुत महत्व है। यह तिथि देवादिदेव महादेव को भी अत्यंत प्रिय है। इस तिथि को भोलेनाथ की आराधना करने से पापों का नाश होकर समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन शिव भक्त महादेव की आराधना विभिन्न उपायों से करते हैं और कैलाशपति प्रसन्न होकर भक्तों को मनचाहा आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

महादेव वैराग्य के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए उनको फूल, फल, पत्तों और कंद-मूल से खास आसक्ति रही है। इसलिए विभिन्न पत्तों और वनौषधियों को महादेव को समर्पित किया जाता है।

बेलपत्र

भोलेनाथ को बेलपत्र बहुत प्रिय है। शिवलिंग पर बेलपत्र समर्पित करने से पापों का नाश होकर समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।

शमीपत्र

भोलेनाथ को शमी की पत्तियां अति प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को समर्पित करने से वह शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। महादेव को शमी पत्र समर्पित करने से शनि संबंधित पीड़ा का नाश होता है और सुख की प्राप्ति होती है।

अपामार्ग के पत्ते

अपामार्ग के पत्ते महादेव को चढ़ाने से सुख-समृद्धि और मोक्ष के साथ संतान की प्राप्ति होती हैं।

धतूरा

भगवान शिव को धतूरा चढ़ाने का विधान है। धतूरा जहरीला होता है, किंतु शिवजी को यह अतिप्रिय है, इसलिए महाशिवरात्रि पर महादेव को यह समर्पित करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है।

भांग

भोलेनाथ औषधीय रूप में भांग का सेवन करते हैं। शास्त्रोक्त मान्यता है कि समुद्र मंथन में निकले विष को महादेव से अपने गले में धारण कर लिया था। कालकूट नाम का विष बहुत ज्यादा गर्म था, इसलिए विष की गर्मी को शांत करने के लिए महादेव भांग का सेवन करते हैं।

दूर्वा

शास्त्रों के अनुसार दुर्वा में अमृत का वास है। इसलिए शिवलिंग पर दुर्वा घास समर्पित करने से लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता हैं।

पीपल के पत्ते

यदि आपके पास बेलपत्र उपलब्ध नहीं है तो इसके विकल्प के तौर पर आप शिवलिंग पर पीपल के पत्तों को भी समर्पित कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट