Mradhubhashi
Search
Close this search box.

चंदन नगर डबल मर्डर मामले में 2 महिलाओं सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 अभी भी है फरार

इंदौर: शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले अन्य 5 आरोपी की तलाश कर रही है।

जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 4 जून की अलसुबह दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। अवैध जमीन पर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसको लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 2 लोगों की हत्या कर दी और विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। विवाद टीन शेड लगाने की बात को लेकर शुरू हुआ था जिसमें नईम और छोटू की हत्या कर दी गई और एक महिला खुर्शीद वी अभी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपियों में सिकंदर नामक एक पुरुष और कवरजहां और जाहिदा ना्म की दो महिलाएं हैं।

आरोपियों में दो महिलाएं शामिल

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में आठ लोगों को आरोपी बनाया है जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पांच अभी भी फरार हैं पुलिस जल्द ही इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेने की बात कह रही है। गौरतलब है शहर के चंदननगर इलाके में नईम और छोटू नामक शख्‍स की यहां हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार चंदननगर की गरीब नवाज कालोनी में वारदात हुई। इसमें 70 साल की महिला खुर्शीद बी गम्भीर घायल हो गई। घटना सुबह पांच बजे हुई थी

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट