Mradhubhashi
Search
Close this search box.

यह है भारत की सबसे महंगी एक्ट्रेस, एक मिनट का 1.7 करोड़ रुपए चार्ज

यह है भारत की सबसे महंगी एक्ट्रेस, एक मिनट का 1.7 करोड़ रुपए चार्ज

Indian Most Expensive Actress: फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस दीपिका, प्रियंका या आलिया नहीं बल्कि तेलुगु की एक्ट्रेस है। इस एक्ट्रेस का एक आइटम सॉन्ग हर किसी को याद होगा। फिल्म पुष्पा का आइटम सॉन्ग ऊ अंतावा गाना। अब आप इस एक्ट्रेस को पहचान भी गए होंगे। जी हां! भारत की सबसे महंगी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हैं। यह एक मिनट के लिए 1.7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म के आइटम सॉन्ग ऊ अंतावा गाना के लिए सामंथा रुथ ने 5 मिनट के लिए 5 करोड़ रुपए फीस ली थी। मतलब एक मिनट के लिए सामंथा ने 1.7 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इस गाने के लिए एक्ट्रेस तैयार नहीं थी, लेकिन अल्लू अर्जुन ने काफी जिद कर सामंथा को मनाया था। एक्ट्रेस ने शुरुआत में डांस मूव पर आपत्तियां जताई थीं। फिर अल्लू के समझाने पर परफॉर्म किया था।

यह है भारत की सबसे महंगी एक्ट्रेस, एक मिनट का 1.7 करोड़ रुपए चार्ज
सामंथा रुथ

उर्वशी रौतेला थीं पहले सबसे महंगी एक्ट्रेस

सामंथा से पहले उर्वशी रौतेला सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं। एक्ट्रेस उर्वशी एक मिनट के लिए एक करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। सामंथा की बात करें तो वह वरुण धवन की वेब सीरीज सिटाडेल में काम कर रहीं हैं। इसके अलावा सामंथ तेलुगु एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ खुशी फिल्म में दिखेंगी। पिछले साल दिसंबर में एक्ट्रेस ने कहा था कि वह एक साल फिल्मों से दूर रहेंगी, क्योंकि वह अपना इलाज कराने के लिए अमेरिका जाएंगी। वैसे पिछले कुछ महीनों से एक्ट्रेस लगातार काम कर ही रही हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट