Mradhubhashi
Search
Close this search box.

अनियंत्रित होकर पलटी जीप, पहिए के नीचे आई सरपंच, आगे चल रही कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी

कोटा सड़क हादसे में एक युवती सरपंच की मौत हो गई। वह एक थानेदार की बेटी थी। उसके पिता उसे रोज जीप से ग्राम पंचायत ले जाते थे। बेटी और पिता मिलकर करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय किया करते थे। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। पिता जीप चलाते थे। कोटा से करीब 10 किमी दूर पहुंचने के बाद जीप अनियंत्रित हो गई। बेटी जीप के आगे के पहिये के नीचे गिर गई। महिला सरपंच को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता को मामूली चोट आई है।

कोटा के कुन्हाड़ी निवासी प्रीति झाला (31) सारोला ग्राम पंचायत की सरपंच थीं। यह सांगोद विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर पंचायत समिति के अंतर्गत आता है। कुन्हाड़ी से सारोला की दूरी करीब 40 किमी है। प्रीति के पिता रणवीर सिंह (60) कुन्हाड़ी के ठिकानेदार हैं। वो कांग्रेस से भी जुड़े हैं। रणवीर सिंह नहर समिति के अध्यक्ष भी हैं। प्रीति के पति जयपुर में बिजनेस करते हैं। फिलहाल वो पिता के साथ कोटा में रहती थीं। रणवीर सिंह रोज प्रीति को लेकर सारोला जीप से जाते थे। सोमवार को कोटा से करीब 10 किमी आगे ही पहुंचे थे कि हादसा हो गया।

दोपहर के करीब 12 बज रहे थे। रणवीर सिंह जीप चला रहे थे। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में सिंघानिया स्कूल के पास आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगाया। पिता ने जीप रोकने की कोशिश की, जिससे असंतुलन बिगड़ गया। जीप डिवाइडर पर चढ़ गई। प्रीति कार और जीप के बीच में दब गईं। उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, पर जान नहीं बच सकी। प्राथमिक उपचार के बाद पिता को छुट्‌टी दे दी गई।

प्रीति के परिचित नीरज राजावत ने बताया कि प्रीति सुबह करीब 9 बजे पिता रणवीर सिंह के साथ सारोला ग्राम पंचायत के लिए रवाना हुई थीं। रास्ते में कई लोगों से मिलते-जुलते रणवीर सिंह आगे बढ़े थे। तब तक दो-ढाई घंटे का समय निकल चुका था। बारां रोड, बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। प्रीति खलासी साइड पर बैठी हुई थीं। हादसे में वो दो गाड़ियों के बीच दब गईं। उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और मौत हो गई। प्रीति के भाई जोधपुर ससुराल गए हुए थे। उनकी मौत की सूचना पर भाई जोधपुर से रवाना हो गए थे। भाई के आने के बाद ही दाह संस्कार किया जाएगा। बोरखेड़ा CI बाबूलाल ने बताया कि प्राइवेट हॉस्पिटल से मौत की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत उन्हें नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट