Mradhubhashi
Search
Close this search box.

माँ भगवती बिजासन का दिव्य दरबार सजा, विश्व कल्याण के लिए यजमान दे रहे है आहुति

माँ भगवती बिजासन का दिव्य दरबार सजा, विश्व कल्याण के लिए यजमान दे रहे है आहुति

प्रसिद्ध माँ बीजासन धाम भैंसवा माता के दरबार में नवरात्री पर्व पर नौ दिनों तक चलने वाले 108 कुंडीय श्री शतचण्डी महायज्ञ में 540 यजमानों द्वारा करवाया जा रहा है।

यज्ञाचार्य पंडित इंद्रजीत पराशर व पंडित संजय कृष्ण व्यास ग्रामचार्य पंडित श्याम पाठक के नेतृत्व में 147 ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रातः काल यज्ञ के निमित्त स्थापित देवताओं की पूजा अर्चना कर माँ भगवती के दर्शन प्राप्त किए। प्रतिदिन सुबह 8से 11ब जे तक एवं दोपहर 3 से 6 बजे तक यज्ञ नारायण भगवान को यजमानों द्वारा घी और शाकल्य की आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की जा रही है।

माँ भगवती बिजासन का दिव्य दरबार सजा

माँ भगवती बिजासन का दिव्य दरबार सजाया जा रहा है। यज्ञाचाआर्य पंडित इंद्र जीत पाराशर और पंडित संजय कृष्ण शास्त्री द्वारा यजमानों से पूजा अर्चना करवाकर आहुतिया दिलवाई जा रही है। यज्ञ भगवान की परीक्रमा करवाकर यज्ञ से होने वाले लाभ एवं यज्ञ का महत्व बताकर जीवन को धर्मानुसार सात्विक तरीके से जीने की शिक्षा दी जा रही है।

बिहार के कारीगरों ने बनाई यज्ञशाला

यज्ञ में बैठने वाले यजमानों को पहले हेमाद्रि करवाकर पवित्र किया जा गया। अद्भुत छटा बिखेर रही है सात मंजिला यज्ञशाला में बिहार के कारीगरों द्वारा सवा महीने तक काम करके 108कुंड का निर्माण किया गया है। यज्ञशाला में चार द्वार एव पांच मुख्य कुंड बनाकर सात मंजिला भव्य यज्ञशाला बनाई है। यज्ञशाला रोशनी से जगमगा उठी।

इन यजमानों ने दी उपस्थिति

मुख्य यजमान जीवन सिंह नायक सारंगपुर एवं सह यजमान सांसद रोडमल नागर, विधायक कुंवरजी कोठार, भागीरथ प्रसाद नागर, सरपंच कुलदीप नागर, पूर्व सरपंच गोविंद सिंह उमठ, ओम प्रकाश पाटीदार, दुर्गेश नागर, मथुरालाल नागर, अनिल माहेश्वरी,संजय माहेश्वरी सहित अन्य सहायक यजमान प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक माँ की भक्ति में संकल्पित्त दिखाई दे रहे है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट