Mradhubhashi
Search
Close this search box.

शाहरुख खान करते है पाकिस्तान की मदद – सांसद प्रज्ञा

भोपाल। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर इस बार अभिनेता शाहरुख खान पर तीखा हमला करके चर्चा में आई हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने के बाद ये हमला किया है। साध्वी ने कहा कि, ये वो लोग हैं, जिन्होंने सिर्फ बॉलीवुड का ग्लेमरस जीवन ही अपनाया है, लेकिन धरातल के जीवन से उनका कोई नाता नहीं होता। जिनके पास अति धन होता है और वो उसे अच्छे कार्यों में खर्च नहीं करते, तो ऐसे लोगों की संताने इस तरह के काम करती हैं।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा जिस भारत से दुश्मन देश दहलते हैं, स्वभाविक है कि, देश में भी गैर कानूनी काम करने वाले भी भय में रहते ही होंगे। सांसद ठाकुर ने कहा कि, ये वो लोग हैं, जो कहते थे कि हम भारत में सुरक्षित नहीं हैं। लेकिन कभी भी इन लोगों ने अगर सहायता की है, तो पाकिस्तान की की है। ये वो लोग हैं, जो खाते यहां हैं और लगाते वहां हैं। ऐसे लोगों की असलियत सामने आती जा रही है। आगे भी जो कुछ होगा, वो सबके सामने आ जाएगा। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, ऐसे कार्य सिर्फ वही लोग करते हैं, जिनके जीवन में कोई लक्ष्य नहीं होता। ऐसे लोग ही भटकते हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा कि, यहां अब देशभक्तों की जगह है। वही यहां रहेंगे, वही यहां पनपेंगे। बाकि के लिये ईश्वर जानें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट