Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Shaheed Diwas 2023: भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव ने दिया था आजादी के लिए बलिदान

Shaheed Diwas 2023: भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव ने दिया था आजादी के लिए बलिदान

स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह का आज बलिदान दिवस है। हमारे देश के लिए शहीदों ने बलिदान दिया तब जाकर आज हम अपने देश में खुली सांस ले पा रहे हैं। शहीदों ने जो हमारे देश के लिए किया हैं उसी का सम्मान के लिए आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा हैं।

देश को आजाद कराने के लिए कई महावीर पुरुषों ने संघर्ष किया अपनी जान की कुर्बानी दी तब जाकर हमारे देश को आजादी मिली। देश में शहीदों को याद करने के लिए उनके बलिदान को याद करने के लिए आज के दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।

भारत को आजादी दिलाने के लिए भगत सिंह उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को आज श्रद्धांजलि दी जाती है। आज भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी और उनका ये देश के लिए बलिदान, बलिदान दिवस के रुप में मनाया जाता हैं। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव तीनों को आज के ही दिन लाहौर जेल में फांसी दी गई थी।

सबसे पहले सुरेशचंद्र भट्टाचार्य से मिले थे

बतादें कि अंग्रेज सैनिकों के छक्के छुड़ाने वाले भगत सिंह का कानपुर से भी गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने यहां पर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के साथ पत्रकारिता भी की। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन से जुड़े सर्वेश पांडेय निन्नी के अनुसार 1924 व 1926 में भगत सिंह पंजाब से कानपुर आकर सबसे पहले सुरेशचंद्र भट्टाचार्य से मिले थे।

आजादी की लड़ाई को लेकर होने वाली बैठकों में भी हिस्सा लेते रहे

भट्टाचार्य ने भगत सिंह की मुलाकात गणेश शंकर विद्यार्थी से कराई। इसके बाद वह छद्मनाम बलवंत सिंह के नाम से प्रताप प्रेस में पत्रकार के रूप में भी काफी दिनों तक काम किया। इसी के साथ वह आजादी की लड़ाई को लेकर होने वाली बैठकों में भी हिस्सा लेते रहे। सर्वेश पांडेय बताते हैं कि वह और उनकी संस्था से जुड़े लोग पिछले 30 साल से लाटूश रोड स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते आ रहे हैं। बुधवार की शाम सभी ने जाकर प्रतिमा की सफाई की। गुरुवार सुबह फूल चढ़ाए। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सिंह बागी ने सरकार से मांग की है कि शहीद भगत सिंह के साथ ही राजगुरू, सुखदेव की सामूहिक प्रतिमाएं फूलबाग चौराहे पर लगाई जाए।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने स्वतंत्रता-आंदोलन को अपने विचारों व प्राणों से सींचकर, जिस क्रांतिभाव का संचार किया, वैसा इतिहास में विरले ही देखने को मिला. इनका शौर्य और देशप्रेम युगों तक प्रेरणादायक रहेगा. आज शहीद-दिवस पर करोड़ों देशवासियों के साथ इन्हें चरणवंदन करता हूं.

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मौके पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के बलिदान दिवस पर उनकी अमर शहादत को कोटि-कोटि नमन.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट