Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Sawan Somwar Ujjain: महाकाल ने नए रूप में भक्तों को दिया दर्शन, मुख्यमंत्री भी परिवार संग पहुंचे

महाकाल ने नए रूप में भक्तों को दिया दर्शन, मुख्यमंत्री भी परिवार संग पहुंचे

Ujjain Mahakal: सावन महीने के तीसरे सोमवार पर आज उज्जैन स्थित बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को नए रूप में दर्शन दिया। यहां पूजा-अर्चना के लिए अब तक 2 लाख से अधिक लोग पहुंचे हैं। इनमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की।

इस दिन बाबा की विशेष पूजा भी की गई। बाबा महाकाल को शिव तांडव रूप में सजाया गया है। उनका विशेष शृंगार किया गया। सबसे पहले सुबह में भगवान को भस्म चढ़ाई गई। फिर अभिषेक पूजन कर भांग, चंदन से राजा स्वरूप दिव्य शृंगार किया गया। इस समय बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर चंद्रमौलेश्वर रूप में नगर भ्रमण के लिए निकले हैं।

सावन के तीसरे सोमवार के कारण देर शाम तक भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में भक्तों को दर्शन में परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है। बता दें इस बार सावन का महीना 60 दिन यानी दो महीनों का है। ऐसे में बाबा महाकाल की 10 सवारियां निकाली जाएंगी। भगवान महाकाल सवारी में हर सोमवार को नए स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। इसके लिए उज्जैन में विशेष व्यवस्था हुई है।

Sawan Somwar Ujjain: महाकाल ने नए रूप में भक्तों को दिया दर्शन, मुख्यमंत्री भी परिवार संग पहुंचे
Sawan Somwar Ujjain: महाकाल ने नए रूप में भक्तों को दिया दर्शन, मुख्यमंत्री भी परिवार संग पहुंचे

सोमेश्वर धाम में भी उमड़े श्रद्धालु

सावन के तीसरे सोमवार के कारण भोपाल के शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का ताता लगा है। रायसेन किले की पहाड़ी स्थित सोमेश्वर धाम में भगवान शिव का पाइप के माध्यम से अभिषेक किया गया। दरअसल, यह मंदिर साल में एक बार खुलता है। इस कारण श्रद्धालु बाहर से ही पूजा-अर्चना करते हैं। भोजपुर मंदिर में भी भक्तों की कतार लगी है। शहर के सागर मार्ग स्थित पाटनदेव हनुमान मंदिर में भी सुबह 9 बजे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। श्रद्धालु यहां शिवलिंग पर अभिषेक किए। इस मंदिर के पुजारी रामेश्वर शर्मा का कहना है कि यहां बहुत प्राचीन शिवलिंग है। रामलीला मैदान स्थित प्रजापति समाज शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट