Mradhubhashi
Search
Close this search box.

रिश्ते हुए तार तार, पिता ने ही 16 साल की बेटी और उसकी ही सहेली से कई बार किया बलात्कार

रिश्ते हुए तार तार, पिता ने ही 16 साल की बेटी और उसकी ही सहेली से कई बार किया बलात्कार

सहारनपुर। बलात्कार के मामले दिनप्रतिदिन बढ़ते हुए नजर आरहे है। उत्तर प्रदेश से भी एक ऐसा मामला सामने आरहा है , जिसने बाप बेटी के रिश्ते को तार तार कर दिया है। सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में एक पिताने अपनी ही 16 साल की बेटी और उसकी इसी उम्र की सहेली से दुष्कर्म करता रहा और रिश्ते को तार तार करता रहा। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।

पिता एक अन्य लड़की के साथ भी दुष्कर्म करता था

यह शिकायत खुद लड़की ने थाने में जा कर दर्ज कराई है कि उसका पिता उसके और संभल जिले की एक अन्य लड़की के साथ भी दुष्कर्म करता था, इसलिए वह अपने पिता की हरकतों से परेशान होकर न्याय के लिए थाने पहुंची है।

पीड़ित ने बताया कि उसका पिता उसके साथ कई साल से दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर मारपीट करता है। दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि पहले सामाजिक दबाव के चलते वे चुप रहीं, लेकिन जब हद हो गई तो हम पुलिस की शरण में आए हैं।

पुलिस ने आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी के मुताबिक उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शुक्रवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव का पूर्व प्रधान रह चुका है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बच्चियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट