Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 6 July 2021: बुजुर्गों की सलाह मानकर काम करेंगे तो फायदा होगा

आज का राशिफल

मेष

मेष राशि के जातक का दिन अच्छा नहीं है। घर पर सो कर बिताएंगे। व्यवसायिक मामलों में यात्रा लाभदायक रहेगी। मां के लिए टीवी खरीदेंगे। पत्नी के साथ कहीं घूमने की योजना फलीभूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी।

वृष

वृष राशि के जातक को अपने काम की वजह से पहचान बनेगी, लेकिन काम की अधिकता की वजह से जातक छुट्टी पर जाने का मन बनाएंगे। निसंतान दंपत्ति को संतान सुख मिलेगा। बहुत जरूरी ना हो तो घर से ना निकले। बेटी के ससुराल में तनाव से सेहत पर असर पड़ेगा।

मिथुन

इस राशि के जातक का दिन मंगलवार काम की व्यस्तता की वजह से खराब होगा। जातक के पराक्रम में वृद्धि होगी। हां को हां ना का न कहने की प्रवृति से मुसीबत बढ़ेगी। जातक को शारीरिक कष्ट हो सकता है। घर में विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी पिकनिक करने का मन बनाएंगे।

कर्क

आज कर्क राशि के जातक अच्छा रहेगा। धन लाभ के साथ राजनीति लाभ भी संभव है। आज जातक के साथ कुछ ऐसा होगा जिसकी उम्मीद नहीं की होगी। बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। प्यार में तकरार रिलेशन को हासिये पर लें जाएगी।

सिंह

आज का दिन सिंह राशि के लिए बढिया है। जातक वाहन चलाते समय सावधन रहें। घर में मांगलिक आयोजन करेंगे। जातक का फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट सबको आकर्षित करेगा। जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।

कन्या

आज का दिन कन्या राशि के जातक के लिए अच्छी शुरुआत करने का दिन है। जातक को संंबंधों की कद्र होगी। सामाजिक सरोकार के कामों से जातक लिप्त रहेंगे। बहन की दोस्त की मदद करेंगे।

तुला

आज का तुला राशिफल जातक सतर्क रहेंगे तो अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले ऑफिस में विरोधाभाष का सामना करेंगे। बच्चों का समय कार्टुन और टीबी प्रोग्राम में बीतेगा। जातक को अपने दोस्त से उपहार मिल सकता है। आज बुजुर्गों की सलाह मानकर काम करेंगे तो फायदा होगा।

वृश्चिक

आज वृश्चिक राशि के जातक के लिए मंगलवार का दिन कामकाजी रहेगा। जातक बेमन का ऑफिस जाएंगें। व्यवसाय में जातक के लिए ऊर्जावान बने रहने का दिन है। नहीं तो बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

धनु

इस राशि के जातक आज महिलाओं के सम्मान की रक्षा करेंगे। खान पान में संयम रखकर सेहत और व्यवसाय के अच्छा रखेंगे। आज पुराने दोस्तों से मिलने का दिल करेगा। और पुरानी यादें परेशान करेगी।

मकर

आज के दिन मकर राशि के जातक के लिए तरक्की करने वाला दिन है। जातक को दोस्त से लाभ मिलेगा। प्यार हुआ इकरार हुआ का फंडा चलेगा। व्यवसाय में ईश्वर की कृपा बरसेगी पड़ोसी की मदद करेंगे। बाहर जाने की कोशिश मे नुकसान होगा।

कुंभ

आज का दिन कुंभ राशिफल के जातक के लिए दिन लाभकारी रहेगा। जातक के पड़ोस में शोक की खबर सुनने को मिलेगी। ग्रहों की स्थिति में बदलाव जातक के लिए शुभकारी रहेगा। यात्रा, सेहत व्यवसाय और निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मीन

मीन राशि के जातक दूसरों के लिए प्रेरणस्त्रोत बनेंगे। हर किसी की मदद के लिए आगे आएंगे। जातक के मन में आज कई विचार उमड़ेंगे। मां की बातों का गंभीरता से लेने का दिन है। व्यवसाय में दोस्त पर विश्वास सही नहीं है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट