Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 28 October 2021: शारीरिक और मानसिक रूप से आश्चर्यजनक सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे, धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे

मेष –

आज भाग्य का सितारा प्रबल होकर आपके रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य ध्यान दें। पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थी, आज आंशिक रूप से सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है। विवाहित जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम के अनुरूप अपना खानपान व दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से आश्चर्यजनक सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी आपको आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। उनमें किसी तरह का भी बदलाव करना उचित नहीं रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में बहुत ही धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन –

कार्यप्रणाली में बदलाव लाना आपके बिजनेस के लिए सकारात्मक रहेगा। बीमा और इनकम टैक्स में काम करने वाले लोगों को बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। पति-पत्नी आपसे सहयोग द्वारा पारिवारिक वातावरण को शांतिपूर्ण बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी खुशनुमा प्रोग्राम भी बनेगा। किसी किसी समय तनाव और गुस्से जैसी स्थितियां हावी रहेगी। मेडिटेशन के लिए जरूर समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

व्यापार में नई पार्टियों और नए लोगों के साथ डील करते वक्त सभी पहलुओं पर सोच विचार जरूर कर लें। इस समय कहीं भी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी मामले आज हल हो सकते हैं। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। एसिडिटी की समस्या पर काबू पाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह –

आज कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी या बिजनेस में माहौल अनुकूल रखने में आप कामयाब जरूर रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। लापरवाही की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। संतुलित आहार लेना जरूरी है
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

समय सकारात्मक परिस्थितियां बना रहा है। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल मैं भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। आज आय की स्थिति बेहतर रहेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट और उचित ऑर्डर मिलने जैसी उत्तम परिस्थितियां बनी हुई हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए ट्रांसफर संबंधी आर्डर मिल सकते हैं, जिसमें तरक्की भी संभव है। गैस और बदनामी की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला –

व्यापार में मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक से अधिक ध्यान दें तथा अपने संपर्क सूत्रों को बढ़ाएं। आज आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तथा शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक –

किसी नजदीकी सुधार की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। धन संबंधी मामलों में किसी प्रकार का भी समझौता ना करें। तथा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास बनाकर रखें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। काफी समय बाद पारिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनने से सभी लोग खुशी और आनंदित महसूस करेंगे। मौसम के बदलाव की वजह से सिर में भारीपन और बुखार जैसी समस्या रहेगी। दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

व्यवसायिक स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रखें। फालतू गतिविधियों में समय ना खराब करें। ऑफिस में अपने काम में छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको तनाव रह सकता है। आपका मनमोजी स्वभाव आपके परिवार के लोगों को परेशान कर सकता है। अपने आप में गंभीरता लाएं। तथा परिवार के प्रति अपने दायित्व को समझें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मकर –

व्यक्तिगत तथा आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। आज दिन भर घर की व्यवस्था तथा सुधार संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बिजनेस में किसी अनुभवी इंसान की मदद से अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आलस्य और लापरवाही बिल्कुल न करें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वजनों के साथ कुछ समय बिताना घर के वातावरण में सकारात्मकता बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। गले में इंफेक्शन अथवा खराश जैसी स्थिति में रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ –

आय के साधन बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की भी स्थिति रहेगी। व्यापार में आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय सकारात्मक रहेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ किसी विषय पर मतभेद होने की स्थिति बन रही है। घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवारजनों के साथ योजनाएं बनेंगी। युवाओं के प्रेम संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें। तथा स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उचित पालन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मीन –

बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए उनके लिए भी कुछ समय व्यतीत करना जरूरी है। काम की अधिकता की वजह से कभी कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी भी नई योजना पर काम करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए अभी इंतजार करना जरूरी है। पति-पत्नी साथ मिलकर घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। तथा पारिवारिक वातावरण मधुर और सुखद बना रहेगा। जोड़ों तथा टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा तनाव और चिंता करने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट