Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 28 January 2022: कारोबार में मुनाफा होगा, कोई बिगड़ा काम बनेगा

मेष –

खास मित्र अथवा सहयोगियों के साथ मेल मुलाकात रहेगी और महत्वपूर्ण विषय पर लाभदायक वार्तालाप होगा। आज दिन की शुरुआत में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में मंदी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव होने से तनाव रहेगा। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। दांपत्य जीवन मे मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से उमंग और खुशी भरा माहौल रहेगा। अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करना जरूरी है। वरना इसका नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। साथ ही ऑनलाइन द्वारा घर की कोई खास वस्तु की शॉपिंग भी हो सकते हैं। इस समय ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल है। मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय में निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जिससे उनमें और अधिक आत्मविश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमिया ना आने दे। घर की व्यवस्था को खराब ना करें। जीवनसाथी को कोई उचित उपहार देना ना भूलें। मेडिटेशन योगा आदि जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। किसी किसी समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शांत रहने का प्रयास करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका उचित योगदान बना रहेगा।आज आप अपने किसी खास काम को बेहतरीन तरीके से प्रारूप देने में सक्षम रहेंगे। अपनी फाइलें तथा डॉक्यूमेंट कंपलीट्स रखें। वरना कोई पेनेल्टी लगने जैसी स्थिति बन सकती हैं। इस समय प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त करने से कार्यों को स्थगित ही रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में नकारात्मक वातावरण बन सकता है, इस बात का ध्यान रखें। लव पार्टनर के मान सम्मान का भी ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क –

किसी भी परेशानी में शांति पूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। हालांकि किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात तथा मार्गदर्शन द्वारा कई मुश्किलों का हल मिलेगा। करियर से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा। आप अपनी व्यवहार कुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। घर पर उचित समय ना देने की वजह से पारिवारिक सदस्यों की नाराजगी रह सकती हैं। कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम अवश्य बनाएं तथा उन्हें उपहार दें। सर्वाइकल तथा पीठ में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम करना इसका उत्तम इलाज है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी नीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह –

इस समय भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम ले। आपका अपने व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। रुपए पैसे संबंधी लेनदेन को लेकर आपके साथ कोई धोखा होने की स्थिति बन रही हैं इसलिए किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। हालांकि थोड़ी परेशानियां आएंगी परंतु सावधानी रखने से आपके काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सामंजस्य और विश्वास की भावना बनाकर रखें। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु लापरवाही बरतना उचित नहीं है।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

आज किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। भूमि संबंधी कार्यों में अगर निवेश करने की कोई प्लानिंग चल रही है, उसे क्रियान्वित करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। व्यवसाय संबंधी नया काम शुरू करने की अपेक्षा अभी वर्तमान गतिविधियों पर भी ध्यान देना उचित है। क्योंकि कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। तथा घर के सभी सदस्य में आपसी सामंजस्य तथा प्रफुलता रहेगी। स्वास्थ्य- इस समय एलर्जी व खांसी जुकाम जैसी परेशानियां हावी रहेंगी। लापरवाही ना बरतें। अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला –

अपने मनोनुकूल कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे। किसी रुके हुए कार्य के संपन्न होने की उचित संभावना बनी हुई है। शेयर्स और मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद परिस्थितियां रहेंगी। व्यक्तिगत कामों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। घर की किसी समस्या को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने में सक्षम रहेंगे। मनोरंजन, डिनर आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। गैस कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। जिसका नकारात्मक प्रभाव आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। आयुर्वेदिक इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

आज काफी व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीताने से आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी बिजनेस में विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने की कोशिश कर सकता है। पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए जीवनसाथी का सहयोग करें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास रखना तथा सम्मान करना जरूरी है। तनावपूर्ण स्थिति से अपने आप को दूर रखें। क्योंकि इसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। कुछ समय एकांत में अथवा प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

किसी शुभ समाचार के मिलने से सारा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए सही समय है। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कामों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। हालांकि किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ समय व्यतीत करना सुकून भरा और तनावमुक्त रखेगा। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें। ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव व कमजोरी रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर –

आज भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल हो कर फैसले लेने का दिन है। इससे आप बेहतरीन तरीके से अपने कामों को अंजाम दे पाएंगे अपने व्यवसायिक फाइलें तथा डाक्यूमेंट्स को संभाल कर रखें। कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है। आपकी मुश्किल समय में जीवन साथी तथा परिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रणय संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। थकान और निराशा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मानसिक सुकून और शांति के लिए कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी गुजारे।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ –

अच्छे लोगों के संपर्क में आने से आपकी मनःस्थिति भी बेहतर होगी। कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद समाप्त होगा। आप सकारात्मक होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। साझेदारी संबंधित बिजनेस में बहुत फायदा होने की संभावना है। हालांकि आज बिजनेस में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा तथा घर में प्रेम व सकारात्मक ऊर्जा भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। जोड़ो तथा घुटनों का दर्द ज्यादा परेशान कर सकता है। इस समय आप को शारीरिक रूप से कुछ आराम की भी आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मीन –

आज परिवार से संबंधित किसी समस्या का हल मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी जैसी गतिविधियों में निवेश करने की योजनाएं बनेंगी जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। व्यवसाय संबंधी कोई कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। हालांकि इस समय कार्यक्षेत्र में अचानक बेहतरीन स्थिति बनेगी। घर का वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से कुछ खटास आ सकती है। मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या व खानपान रखें। इस समय खांसी जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट