Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 26 November 2021: नौकरी में अधिनस्तों का सहयोग मिलेगा, धनलाभ होगा

मेष –

आपको अपनी मेहनत और योग्यता का भरपूर लाभ मिलेगा। अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल रहेंगे। व्यस्तता की वजह से घर पर ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे। जल्दी परिणाम हासिल करने के चक्कर में गलत गतिविधियों में ध्यान ना दें। क्योंकि इनकी वजह से आपकी भी मान हानि हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाकर रखें। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनावमुक्त रखेगा। सकारात्मक परिस्थितियों में अपना मनोबल बनाकर रखें। ब्लड प्रेशर आदि की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृष –

ग्रह गोचर तथा भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में हैं। इसलिए समय का उचित सदुपयोग करना आपके लिए लाभदायक रहेगा आय के मार्ग भी प्रशस्त हो रहे हैं। वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना ना करें।ध्यान रखें कि व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन का नुकसान ना हो। वर्तमान बिजनेस गतिविधियों पर ध्यान दें। इस वक्त कोई नया फैसला लेने के लिए समय ठीक नहीं है। काम को लेकर कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। मनोरंजन आमोद प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु डायबिटीक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। नियमित जांच करवाते रहें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन –

बदलते परिवेश की वजह से कुछ नई नीतियां बनाई है, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। अगर बीमा या निवेश संबंधी कार्य भी निर्विघ्न संपन्न होंगे। अधिकतर समय घर से बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। परंतु व्यर्थ की गतिविधियों में समय लगाना उचित नहीं है।सिर्फ योजनाएं बनाने में समय नष्ट करें उन्हें कार्यरूप देना भी अति आवश्यक है। व्यवसायिक क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ सुधार चल रहा है तो वास्तु संबंधी नियमों के जरीये सुधार लाना कार्यक्षेत्र के वातावरण को पॉजिटिव बनाएगा। दांपत्य संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय ना व्यतीत करें। मानसिक थकान की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या महसूस होगी। अपने आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क –

प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त के मामलों में सफलता मिलेगी। प्रैक्टिकल सोच रखना आपको कोई निर्णय लेने में सहायक रहेगा। इस समय बिजनेस संबंधी नई कार्यवाही शुरु ना करें क्योंकि व्यक्तिगत कारणों में ध्यान रहने की वजह से कुछ गलतियां होने की आशंका लग रही है। दांपत्य जीवन में मतभेद जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें। अपने व्यवहार को सकारात्मक बना कर रखना अति आवश्यक है। सपना में सुधार आएगा सिर्फ अपने खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह –

दिनचर्या तथा कार्य में कुछ सुधार आएगा तथा व्यवस्थित होने से आप अपने पूरे आत्मविश्वास द्वारा अपने अन्य कामों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। व्यवसाय में आपकी व्यवस्थित कार्य प्रणाली के उचित परिणाम मिलेंगे तथा सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगी। जीवन साथी की अस्वस्थता की वजह से उनका सहयोग और देखभाल करना आपका दायित्व है हालांकि पारिवारिक जनों का एक दूसरे के प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। तनाव की वजह से मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव रह सकता है। व्यायाम मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

व्यावहारिक तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे। भावनाओं को एक हद तक सीमित रखें। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके दोस्ताना संबंध बनेंगे। बच्चों को अपनी पढ़ाई संबंधी उचित परिणाम ना मिलने से कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। परंतु दूसरों की बातों में ध्यान ना दे कर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। जीवनसाथी के प्रति आप की संवेदनशीलता संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होना उचित नहीं है। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

तुला –

इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। वैसे भी तुला राशि के लोग संतुलित और व्यवस्थित होते हैं। आपकी उत्तम कार्य प्रणाली से लाभ के भी नए मार्ग प्रशस्त होंगे । व्यावसायिक काम घर से ही करें। कुछ पर्सनल बातों की वजह से कार्यक्षेत्र में जाना संभव नहीं होगा। हालांकि परिजनों का सहयोग द्वारा भी आपके कार्यभार में सहायता मिलेगी। जीवनसाथी का आत्मविश्वास व सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। तथा प्रेमी प्रेमिका को भी मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।थायराइड से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। अपनी जांच अवश्य करवाएं।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक –

अनुभवी तथा सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी कुछ समय जरूर दे। उनके अनुभव आपके लिए सहायक रहेंगे तथा विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करेगी। व्यवसाय में पिछले कुछ समय में जो परिवर्तन किए हैं उसका उचित परिणाम हासिल होने वाला है। साथ ही कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व भी बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह मैं परिणित होने हेतु योजनाओं में कुछ व्यवधान आ सकते हैं परंतु परिवार को मनाने में आप सफल भी रहेंगे। गलत खानपान की वजह से गला खराब हो सकता है। लापरवाही ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु –

आपकी मेहनत रंग लाएगी। उचित प्रयासों से आर्थिक स्थिति अधिक बेहतर होगी। तथा कोई निवेश संबंधी योजनाएं भी बनेंगे। संतान की विदेश जाने संबंधित कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपके व्यवसायिक काम स्वतः ही बनते जाएंगे। सहयोगी तथा कर्मचारियों का भी आपके कार्यों के प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मकर –

कोई नजदीकी अथवा दूरदराज यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जो कि यादगार रहेगा।आपका हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति समर्पित भाव आपको सफलता प्रदान करेगा। इस वक्त बिजनेस में कुछ परेशानियां रहेंगी। बहुत अधिक प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ेगा। परंतु थोड़ी सी सावधानी से आप इन समस्याओं से निकल भी जाएंगे। व्यवसायिक तनाव असर परिवार पर भी पड़ेगा। जीवनसाथी अथवा परिवार जनों का अपनी समस्या निवारण हेतु सहयोग अवश्य लें। थकान की वजह से पैरों में सूजन और दर्द जैसी समस्या रहेगी। समय-समय पर आराम लेना भी आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –

ग्रह गोचर आपके पक्ष में है।आपको अपनी मेहनत और प्रयासों के उचित परिणाम हासिल होने वाले है। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी तथा बीती हुई कुछ नकारात्मक गलतफहमियां भी दूर होंगी। पति-पत्नी में बच्चों की वजह से नोकझोंक रह सकती है। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना आवश्यक है। मौसम में अचानक बदलाव की वजह से नजला जुखाम जैसी परेशानी रहेगी। अपना उचित इलाज अवश्य लें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन –

तथा आप अपनी बुद्धिमता के बल पर कई परेशानियों से निजात पा लेंगे। आपका कर्म प्रधान होना तथा समय अनुसार अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिए सहायक रहेगा। समय अनुसार व्यवसायिक व्यवस्था में भी सुधार आ रहा है।बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर आज उचित मुनाफा कमाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध किसी गलतफहमी की वजह से टूट भी सकते हैं। एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें। योगा मेडिटेशन करें ,साथ ही प्रकृति के अधिक से अधिक निकट रहे। इससे आप शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट