Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 14 January 2022: कारोबारी योजना में सफलता मिलेगी, रिश्तों का खास ख्याल रखें

मेष –

ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है।प्रियजनों के साथ मिल बैठकर विचारों का आदान-प्रदान होगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। कोई भी कार्य करने से उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करने से यह कार्य सुगम हो जाएंगे। कोई नया काम शुरू करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान रखें। अभी नए अपने व्यवसाय से संबंधित नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। नजदीकी संबंधियों तथा मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी मनोरंजक प्रोग्राम भी बन सकता है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें साथ ही वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

इस समय आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। प्रयासरत युवाओं को अपने कैरियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी। बिजनेस में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो इसके बेहतर नतीजे हासिल होंगे। अपने संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। कभी-कभी अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योग का सहारा लेना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

भाइयों के साथ चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। आपसी संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। आप के मान सम्मान तथा यश कीर्ति का ग्राफ ऊपर की ओर चढ़ेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। युवाओं को जॉब की प्लेसमेंट संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। पारिवारिक सुख शांति तथा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। परंतु संतान की गतिविधियां और संगति पर नजर रखना जरूरी है। वरना किसी मुसीबत में भी पढ़ सकते हैं। असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। वायु विकार व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

आज कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है। सफलता जरूर मिलेगी। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने फैसले को ही मानें। मार्केटिंग संबंधी कामों और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। अपनी कार्यप्रणाली में अभी कोई भी बदलाव ना लाए। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमीओं की वजह से अलगाव की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –

आज अचानक ही किसी महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति होगी। किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती हैं । ध्यान रखें कि आपकी कोई भी गतिविधि अथवा योजना सार्वजनिक ना हो। वरना आप बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। किसी संबंधी या पड़ोसी के साथ वाद विवाद जैसी स्थिति बन रही है। पारिवारिक व्यवस्था सुखद व सामंजस्य पूर्ण रहेगी।प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

समय अनुकूल है। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय बीताना और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। इस समय व्यवसायिक स्थल पर सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। आपका कोई कर्मचारी ही आपकी कार्यप्रणाली का फायदा उठा सकता है। जीवन साथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको आत्मविश्वास और आत्म बल प्रदान करेगा। लव अफेयर्स प्रगाढ़ होंगे। कोई पुराना रोग दोबारा उठ सकता है। लापरवाही ना बरतें तथा नियमित दवाइयां ले।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

अचानक कोई ऐसी शुभ सूचना मिलेगी कि जिसके प्रभाव से आपकी दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर अथवा किसी बड़ी संस्था से आर्डर दिलवा सकते हैं। पति-पत्नी में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। व्यवसायिक तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अनुभवी व्यक्तियों के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। तथा काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी है। क्योंकि कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान होने की स्थिति बन रही है ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी। आप के योगदान की सराहना होगी। घर की व्यवस्था को लेकर दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा। महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगी। इंफेक्शन अथवा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु –

आज काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। यह समय अपनी प्रतिभा और क्षमता ओं को जागृत करने का है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। समय अनुकूल है इसका उचित सहयोग करें। थोड़ी सी मेहनत आपको बहुत अधिक सफलता प्रदान करेगी। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना सबको खुशी देगा। वर्तमान मौसम की वजह से खांसी जुकाम की समस्या रह सकती है। आयुर्वेद इलाज इसके लिए बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

यह समय अत्यधिक व्यस्तता और मेहनत वाला है। हालांकि आपका उदार और सहज स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट में जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट टुगेदर और मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

संतान पक्ष की शिक्षा अथवा पढ़ाई संबंधी संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून और खुशी रहेगी।किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। इस समय बिजनेस में परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी। सही समय पर सही फैसला लेने से आप सफल हो सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। पारिवारिक वातावरण में आपसी सामंजस्य की कुछ कमी रहेगी। परिस्थितियों को आक्रोश की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर उचित ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

अपनी कार्यप्रणाली को सलीकेदार और व्यवस्थित बनाने से आप जल्दी ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न होगा। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल है। शेयर्स तथा तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु विवाहेतर प्रेम संबंध घर की सुख शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें। तनाव और नकारात्मक विचारों का सर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट