Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मुंबई में रेप पीड़िता ने तोड़ा दम, महिला की आंत आ गई थी बाहर

मुंबई. साकीनाका इलाके में 30 साल की युवती के साथ रेप किया गया और उसकी प्राइवेट पार्ट पर रॉड से हमला किया गया। साकीनाका रेप पीड़िता की मौत हो गई है। पीड़िता ने इलाज के दौरान राजावाड़ी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जानकारी मिली है कि घटना के बाद पीड़िता का खून ज़्यादा ही बह गया था और खून की कमी के चलते उसकी मौत हो गई।

एक आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि साकीनाका में एक टेंपो के अंदर इस युवती के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसपर हमला किया गया। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। जानकारी अनुसार महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया।

रेप और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। जानकारी अनुसार वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 376 के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

महिला की आंत बाहर आ गई थी


बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन उसको नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों ने बताया है कि सरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट