Mradhubhashi
Search
Close this search box.

काँग्रेस की लाड़ली बहना आज पहुँचेंगी जबलपुर | माँ नर्मदा का आशीर्वाद लेकर करेंगी शंखनाद

काँग्रेस की लाड़ली बहना आज पहुँचेंगी जबलपुर माँ नर्मदा का आशीर्वाद लेकर करेंगी शंखनाद

काँग्रेस की लाड़ली बहना प्रियंका गांधी बाडरा आज जबलपुर पहुँचेंगी, 38 विधानसभा सीटों को भेदने की तैयारी

जबलपुर – मध्यप्रदेश में चुनाव जैसे -जैसे नजदीक आ रहा है, काँग्रेस भी एक बार फिर मैदान में पूरे जोश के साथ उतर आई है। इसी क्रम में आज पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी महाकौशल के जबलपुर से चुनावी शंखनाद करेंगी। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कई दिनों से प्रियंका गांधी के आज 12 जून को जबलपुर आगमन को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी के इस दौरे का क्या महत्व होगा और क्यों वह महाकौशल में जबलपुर से चुनावी शंखनाद करेंगी ,आईए इन सारी बातों को विस्तार से जानते है।

क्या कहते है स्थानीय नेता

विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघाेरिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के भ्रष्टाचार के विरोध में उठने वाली आवाज को प्रियंका का दौरा और अधिक दृढ़ता प्रदान करने वाला साबित होगा।

महापौर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री द्वारा कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत जबलपुर से किया जाना बड़ा असर छोड़ेगा। इससे पूरे महाकोशल में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा।

पूर्व वित्त मंत्री और विधायक तरुण भनोट ने कहा जबलपुर आने से ना केवल जिले की 8 विधानसभा सीटों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी, बल्कि महाकौशल इलाके की बाकी सीटों पर भी इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा।

महाकोशल की राजनीति का परिदृश्य बदलेगा

माँ नर्मदा का आशीष लेकर चुनवाी रणभेरी का शंखनाद करने वाली प्रियंका पूरे महाकोशल की राजनीति का परिदृश्य बदल देंगी।असल में प्रियंका का दौरा पूर्व निर्धारित था लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शिवराज सिंह ने जबलपुर से लाड़ली बहना योजना की शुरुआत कर इस दौरे को कही न कही फीका करने की कोशिश जरूर की है , यदि शिवराज सिंह कल यहाँ इस कार्यक्रम को नहीं करते तो माहोल पूरी तरह काँग्रेस के पक्ष मे हो जाता, दोनों ही दल महाकौशल को कब्जे मे करने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे है , भाजपा जहाँ महाकौशल मे काँग्रेस से पीछे है तो काँग्रेस इसी स्थिति को बरकरार रखते हुए बेहतर प्रदर्शन चाहती है

महाकौशल के क्षेत्र में कांग्रेस यहाँ की 38 विधानसभा सीटों में से 24 सीटों पर विजयी हुई थी

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी का जबलपुर दौरा काँग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस को महाकौशल से काफी उम्मीदें हैं। गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में महाकौशल के क्षेत्र में कांग्रेस यहाँ की 38 विधानसभा सीटों में से 24 सीटों पर विजयी हुई थी। वहीं अगर जबलपुर की बात करें तो जिले की 8 में से 4 सीटों पर भी कांग्रेस को जीत मिली थी। इसके साथ ही पिछले साल संपन्न हुए नगर निगम चुनाव के नतीजों से भी कांग्रेस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। क्योंकि महाकौशल में आने वाले दो नगर निगमों जबलपुर और छिंदवाड़ा में कांग्रेस की जीत हुई थी।

कांग्रेस महिलाओं को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देगी और 1500 मासिक

कांग्रेस मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए आधी आबादी पर फोकस कर रही है। काँग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी अहम घोषणाएं की हैं। जिनमे एक है नारी सम्मान योजना। जिसके तहत कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते भावो को देखते हुए सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया है। कॉग्रेस पार्टी का कहना है कि वह महिलाओं को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देगी।

जिले में कांग्रेस की सीटें बढ़ने की संभावना

विधायक संजय यादव ने कहा कि प्रियंका ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके प्रति श्रृद्धासुमन अर्पित किए जाने को सहमति प्रदान की है, जो आदिवासी समाज को उनसे जोड़ेगी। विधायक विनय सक्सेना ने इस आयोजन से जिले में कांग्रेस की सीटें बढ़ने की संभावना जताई।

दिल्ली से स्पेशल प्लेन से 11:00 बजे जबलपुर पहुंचेगी प्रियंका

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी आज 12 जून को नई दिल्ली से स्पेशल प्लेन से प्रस्थान कर सुबह 11:00 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वे हेलीकॉप्टर से ग्वारीघाट के समीप आयुर्वेदिक कॉलेज ग्राउंड में उतरेंगी। इसके बाद प्रियंका सुबह साढ़े ग्यारह बजे उमा घाट में नर्मदा आरती में शामिल होंगी। इसके बाद ग्वारीघाट में स्थानीय पंडितों और पुजारियों से मुलाकात के बाद प्रियंका वापस आयुर्वेदिक कालेज मैदान आकर हेलीकाप्टर से रैली स्थल के लिए प्रस्थान करेंगी। पब्लिक रैली गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक में रखी जा रही है।

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए काँग्रेस पार्टी की एक कोर टीम बनाई गई है

पब्लिक रैली दोपहर 12.30 बजे के आसपास होगी। काँग्रेस की तैयारी पूरे महाकौशल इलाके से भीड़ लाने की है। जबलपुर में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कांग्रेस पार्टी की एक कोर टीम बनाई गई है। जिसमें महापौर और शहर काँग्रेसअध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू के साथ चार विधायक तरुण भनोट, लखन घनघोरिया,विनय सक्सेना एवं संजय यादव को शामिल किया गया है। इस टीम की मॉनिटरिंग का जिम्मा राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा के हाथ में है।

38 विधानसभा सीटों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेगे।

नगर काँग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि जबलपुर में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा क्योंकि महाकौशल की सभी 38 विधानसभा सीटों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के उन नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था, जो फिलहाल सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे।

दोनों राज्यों में पार्टी के लिए स्टार कैंपेनर की भूमिका अदा की।

यहां बताते चले कि हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ने पार्टी के भीतर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कद को और बढा दिया है.प्रियंका गांधी इन दोनों राज्यों में पार्टी के लिए स्टार कैंपेनर की भूमिका अदा की. दोनों राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए अब कांग्रेस मध्यप्रदेश में भी चुनावी शंखनाद प्रियंका गांधी से कराने जा रही है.आज के प्रियंका गांधी के जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने जोरदार तैयारियां की हैं.

प्रियंका गांधी के आने से अच्छा प्रदर्शन करेगी कांग्रेस’

पूर्व वित्त मंत्री और विधायक तरुण भनोट ने बतया कि 2018 में जबलपुर में राहुल गांधी ने भी नर्मदा पूजन के साथ चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था, जिसके कारण महाकोशल इलाके में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया था। प्रियंका गांधी भी जबलपुर में चुनावी शंखनाद नर्मदा पूजन के साथ कर रही हैं। प्रियंका गांधी के जबलपुर आने से ना केवल जिले की 8 विधानसभा सीटों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी, बल्कि महाकौशल इलाके की बाकी सीटों पर भी इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट