रतलाम। अंकुर अभियान के तहत जिले में वृक्षारोपण कार्य 1 मार्च से आरंभ हुआ इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम अपर कलेक्टर एम एल आर्य सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े एसडीएम राजेश शुक्ला उप संचालक कृषि विजय चौरसिया उप संचालक उद्यानिकी पी एस कनेल तथा अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।
आगामी 5 मार्च तक चलने वाले अभियान के तहत जिले के शासकीय कार्यालय परिसरों स्कूलों आंगनवाड़ी परिसरों तथा अन्य स्थानों पर खाली पड़ी भूमियों पर व्यापक पौधारोपण किया जाएगा पौधारोपण को वायुदूत ऐप पर अपलोड भी किया जा रहा है।
अर्चित अरविन्द डांगी { मध्यप्रदेश, रतलाम }