Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Lockdown का मौका, प्रशासन ने लगाया Sanitization का चौका

निगम के वाहनों का इस्तेमाल कर सैनिटाइजेशन के लिए किया जा रहा

इंदौर. इंदौर में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए, 10 दिनों का सख्त टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। इसी टोटल लॉकडाउन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के दिशा निर्देश के तहत चोइथराम मंडी में निगम के वाहनों का इस्तेमाल कर सैनिटाइजेशन के लिए किया जा रहा है। जिसे देखकर लग रहा है कि इंदौर शहर को 1 जून से खोलने की तैयारियां भी जौरो से चल रही है।

संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए किए जा रहे हर संभव प्रयास

इंदौर में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है, एक तरफ जहां शहर में लॉकडाउन लगा हुआ है। वही दूसरी ओर प्रशासन लॉकडाउन का फायदा उठा कई भीड़ भाड़ भरे इलाकों को सेनेटाइज़ करने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह के दिशा निर्देशन में चोइथराम मंडी को निगम के वाहनों का इस्तेमाल कर सेनेटाइज़ किया गया। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि शहर की सभी छोटी-बड़ी मंडियों को सैनिटाइज किया जाएगा, क्योंकि इन मंडियों में गांव से ग्रामीण अपना व्यापार करने आते हैं, इस कारण से यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से सैनिटाइजेशन करना बेहद ज़रूरी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट