Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Omicron: आंध्रप्रदेश, महाराष्‍ट्र, चंडीगढ़ और कर्नाटक में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले मिलने से हड़कंप

नई दिल्ली। कोरोना का नया ओमिक्रॉन वेरिएंट दुनियाभर के साथ अब भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा है। अब तक यह वेरिएंट देश के सात राज्यों तक फैल चुका है। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में है। राज्य में 17 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसके बाद राजस्थान में 9 लोग इसकी चपेट में आए हैं। रविवार को ओमिक्रॉन के चार और मरीज पाए गए हैं। यह मरीज चंडीगढ़, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में मिले। इसके साथ ही देश में अब तक 37 लोग ओमिक्रॉन वैरिेएंट का शिकार हो चुके हैं। भारत में चार नए मामलों में पहला आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में मिला। जिस मरीज में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है, वह हाल ही में आयरलैंड से मुंबई होते हुए यहां पहुंचा। उधर चंडीगढ़ का मरीज इटली से आया है। वहीं, कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका से आया 34 वर्षीय शख्स इस वैरिएंट से संक्रमित पाया गया। इसके अलावा नागपुर में 40 साल के व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। नागपुर नगर निगम के आयुक्त राधाकृष्णन बी ने बताया कि एक स्थानीय निवासी लगभग आठ दिन पहले पश्चिम अफ्रीका के एक देश से आया था। उसके आने पर उसकी कोरोना की जांच पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उसने उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था।

59 से ज्यादा देशों में ओमिक्रॉन

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि दुनियाभर में 59 से ज्यादा देशों में ओमिक्रॉन के मामले पाए गए हैं। कई देशों में यह वेरिएंट काफी तेजी से फैल रहा है। भारत सरकार ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर काफी गंभीर दिख रही है। केंद्र और राज्यों की सरकार लोगों को मास्क पहनने और खास सावधानी बरतने के लिए बार बार आगाह कर रही है।

कहां कितने केस

  • महाराष्ट्र: 18
  • राजस्थान: 9
  • गुजरात: 3
  • कर्नाटक: 3
  • दिल्ली: 2
  • आंध्र प्रदेश: 1
  • चंडीगढ़: 1

देश में 24 घंटे में कोरोना के 7,774 नए मामले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7 हजार 774 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 3 हजार 795 केस केरल में और 807 केस महाराष्ट्र में आए हैं। हालांकि, शुक्रवार की तुलना में नए मामलों में 2.7 फीसदी की गिरावट रही।
वहीं, बीते 24 घंटे में 306 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। सबसे ज्यादा 245 मौतें केरल में हुई। महाराष्ट्र में 20 मरीजों की जान गई। फिलहाल देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 92 हजार 281 है।

मध्यप्रदेश में तैयारियां जोरों पर

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। बढ़ते मामले शासन प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार जिलों को सख्त निगरानी के निर्देश दे रहे हैं। इसी बीच एक महीने में कोरोना संक्रमण की संख्या दोगुनी हो गई है। इसके अलावा देश में ओमिक्रॉन की दस्तक के साथ ही मध्यप्रदेश से बड़ी तैयारी में जुट गया। एक तरफ जहां अस्पतालों को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। अन्य राज्य सहित अन्य देशों से आने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मध्यप्रदेश में अब 5 जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन लगाई गई है। जिससे अब सैंपल को जांच के लिए बाहर नहीं भेजना पड़ेगा।

एमपी में 13 दिन बाद 20 से ज्यादा कोरोना केस

मध्यप्रदेश में 13 दिन बाद 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को 24 घंटे में 21 नए पॉजिटिव आए हैं। सबसे ज्यादा इंदौर में 8 केस हैं। भोपाल में 6, रायसेन में 2 और जबलपुर-होशंगाबाद-सागर-बैतूल, सिंगरौली में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 161 पहुंच गई है। इससे पहले प्रदेश में 25 नवंबर को 23 केस मिले थे। 28 नवंबर को 20 केस आए थे।

  • 24 दिन में 372 कोरोना संक्रमित मिले मप्र में
  • 162 केस भोपाल में
  • 130 केस इंदौर में
  • 54 एक्टिव मरीज इंदौर में
  • 76 एक्टिव केस भोपाल में
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट