Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Odisha Train Accident: ऐसा हादसा 1981 में भी हुआ था, इससे 3 गुना अधिक मौतें हुईं थीं

Odisha Train Accident: ऐसा हादसा 1981 में भी हुआ था, इससे 3 गुना अधिक मौतें हुईं थीं

देश के सबसे बड़े रेल हादसे में Odisha रेल हादसा

1981 Rail Accident : Odisha में शुक्रवार की शाम हुई रेल दुर्घटना में मरने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक 233 यात्रियों की जान जा चुकी है। वहीं, 900 से अधिक घायल हैं। बता दें भारत में इससे बड़े-बड़े रेल हादसे हुए हैं। सबसे बड़ा रेल हादसा बिहार में हुआ था।

India’s Biggest Train Accident: देश के अलग-अलग राज्यों में अक्सर ट्रेन हादसे होते रहते हैं। Odisha के इस रेल हादसे से भी बड़े-बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें सैकड़ों यात्रियों ने जान गंवाई थी। देश में सबसे बड़ा रेल हादसा 6 जून 1981 को बिहार में हुआ था। तब रेल पुल पार करते समय ट्रेन बागमती नदी में गिर गई थी। इसमें 750 से अधिक यात्रियों की जान गई थी।

Odisha Train Accident
Odisha Train Accident

फिरोजाबाद में 305 यात्रियों की हुई थी मौत

20 अगस्त 1995 को फिरोजाबाद के पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस खड़ी कालिंदी एक्सप्रेस से भिड़ गई थी। इसमें 305 लोगों की मौत हुई थी। 26 नवंबर 1998 को पंजाब के खन्ना में जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस पटरी से उतरकर फ्रंटियर गोल्डन टेंपल मेल की तीन डिब्बों से टकराई थी। हादसे में 212 लोगों की मौत हुई थी।

इंदौर-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी

2 अगस्त 1999 को ब्रह्मपुत्र मेल उत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के गैसल स्टेशन पर खड़ी अवध असम एक्सप्रेस से टकराई थी। तब 285 लोग मारे गए थे। करीब 300 यात्री घायल हुए थे। 20 नवंबर 2016 को पुखरायन में इंदौर-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसमें 152 लोगों की मौत और 260 घायल हो गए थे।

नदी में बह गई थी पंबन धनुषकोडी पैसेंजर ट्रेन

9 नवंबर 2002 को रफीगंज की धावे नदी पर बने ब्रीज में हावड़ा-राजधानी एक्सप्रेस पलटी थी, जिसमें 140 लोगों की मौत हो गई थी। 23 दिसंबर 1964 को रामेश्वरम में चक्रवात में पंबन धनुषकोडी पैसेंजर ट्रेन बह गई थी। इसमें 126 यात्री मारे गए थे। 28 मई 2010 को मुंबई जा रही ट्रेन झारग्राम के पास पटरी से उतरकर सामने से आ रही मालगाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में 148 यात्री मार गए थे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट