Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Stock Market Update: Nifty ने रचा इतिहास, पहली बार छूआ इतने का आंकड़ा, सेंसेक्स 528 पर बंद

Nifty ने रचा इतिहास, पहली बार छूआ इतने का आंकड़ा, सेंसेक्स 528 पर बंद

Nifty Record: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स​​​​ निफ्टी आज ऑल टाइम हाई बना। इसने कारोबार के दौरान 20008 का लेवल टच कर दिया। 176 अंक की तेजी के साथ 19996 लेवल पर बंद हुआ। इससे पहले 20 जुलाई को निफ्टी ने 19991 का हाई बना था।

Nifty Record: सेंसेक्स 528 अंक की तेजी के साथ 67127 स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयरों में तेजी और 2 में गिरावट आई। अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक, अपोलो हॉस्पिटल, पावर ग्रिड और मारुति समेत निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी-50 के 4 शेयर LT, ONGC, बजाज फाइनेंस और कोल इंडिया में ही गिरावट आई।

PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी
Nifty Record: NSE के अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी दिखाई दी। PSU बैंक सेक्टर में सबसे अधिक 3.13% की तेजी आई। ऑटो और मेटल सेक्टर में 1% से अधिक की तेजी रही। बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में भी तेजी दिखाई दी। मीडिया सेक्टर में गिरावट रही।

निवेशकों के ₹3.4 लाख करोड़ बढ़े
Nifty Record: BSE पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप पिछले कारोबारी दिन ₹320.9 लाख करोड़ था। यह सोमवार को बढ़कर ₹324.3 लाख करोड़ रुपए हुआ। मतलब निवेशकों के एक कारोबारी दिन में ₹3.4 लाख करोड़ बढ़े है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट