Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है।
Rashifal 12 सितंबर यानी मंगलवार को मेष राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मिथुन राशि वाले आज अपने विरोधियों पर विशेष नजर रखें। कर्क राशि वाले बेहद सतर्क करें। किसी की बात में आकर कोई निर्णय नहीं लें। धनु राशि के लोग आज लेन-देन नहीं करें। बेहद जरूरी हो तो बहुत सावधानी से पैसों की लेन-देन करें। मीन राशि के जातक दूसरे की बातों में आकर कोई भी निर्णय नहीं लें। आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। Read More
मेष (Aries) Rashifal
आपके लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। साख-सम्मान में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं पर पूरा फोकस रहेगा। किसी काम में आ रही समस्या दूर होगी। साथियों से संबंध अच्छे रहेंगे। काम को कल पर न टालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई- लिखाई की समस्याओं के लिए गुरुजनों से बात करनी होगी।
वृष (Taurus) Rashifal
आपके लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य से शुभ सूचना मिलती रहेगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। जनकल्याण के किसी कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
मिथुन (Gemini) Rashifal
यह दिन आपके लिए नए प्रयासों में रुचि बढ़ाने के लिए रहेगा। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे। आर्थिक परेशानी दूर होगी। शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। कला-कौशल में सुधार आएगा। कुछ नीति-नियमों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। विरोधियों के कामों पर अपनी पूरी नजर रखें, नहीं तो वह उसे गलत काम में लगा सकते हैं।
कर्क (Cancer) Rashifal
यह दिन सामान्य रहने वाला है। घर में किसी परिजन का आगमन होने से धन खर्च बढ़ सकता है। आवश्यक कामों को जल्द पूरा करें। किसी की बातों में आकर किसी काम को करने में जल्दबाजी न दिखाएं, समस्या हो सकती है। जिम्मेदारी से काम करेंगे और सभी के साथ चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। परिवार में लोगों को आपकी बात बुरी लग सकती है।
सिंह (Leo) Rashifal
आपके लिए दिन आनंदमय रहने वाला है। पुरानी योजना की फिर से शुरुआत हो सकती है। इसमें अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाएं, तभी वह पूरा होगा। किसी को धन उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है।
कन्या (Virgo) Rashifal
यह दिन आपके लिए व्यावसायिक मामलों में अच्छा रहेगा। आपके प्रभाव-प्रताप में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति मामले में जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। इससे आपका प्रमोशन होते-होते रुक जाएगा। अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी साख-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
तुला (Libra) Rashifal
आपके लिए दिन भाग्य की दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। बड़े लक्ष्य की तरफ तेजी से आगे बढ़ेंगे। परिजनों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी की मदद के लिए आगे आएंगे तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कामों में अच्छा उछाल आ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
यह दिन स्वास्थ्य के लिए लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा। वृद्धजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे। किसी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। बड़ों की बात सुननी व समझनी होगी। धन संबंधित समस्याओं से आसानी से बाहर निकलेंगे। किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा।
धनु (Sagittarius) Rashifal
आपके लिए दिन अपने आवश्यक काम में पहल करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आपमें में सामंजस्य का भाव बना रहेगा। कार्यक्षमता का लाभ मिलेगा। किसी काम को साझेदारी में करने की कोशिश कामयाब रहेगी। जीवन में खुशी रहेगी। खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। कोई पुराना मित्र आपसे मेल-मुलाकात करने आ सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें।
मकर (Capricorn) Rashifal
इस दिन आपको मेहनत और लगन से काम करके खुशी होगी। नौकरी वाले अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी काम को बाकी कामों के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने घर में रंगाई-पुताई की योजना बना सकते हैं। इसमें अच्छा- खासा धन लगाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ (Aquarius) Rashifal
आपके लिए दिन सकारात्मक परिणाम लाएगा। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। कला-कौशल में सुधार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।
मीन (Pisces) Rashifal
आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा। किसी की कही-सुनी बातों में आकर निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको अपनों की जरूरतों का ख्याल रखना होगा। अपनी बुद्धि व विवेक से काम लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले तो उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। आपको बड़ों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मिलेगा।
Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें