Today Weather Imd Alert: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भारी बारिश हुई है। आज भी इन प्रदेशों के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यहां पिछले 15 घंटों से बारिश हो रही है। सबसे अधिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश हुई है। पूरी राजधानी में पानी ही पानी है। इस कारण सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। यहां रविवार की आधी रात को बादल बहुत तेज गरजने लगे। बिजली चमकने लगी, जिससे लोगों की नींद उड़ गई। लोगों ने घर से बाहर देखा तो हर तरफ जलभराव था। Read More
लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी भारी बारिश हुई है। यहां सभी स्कूल बंद किए गए हैं। रेलवे ट्रैक डूब गए हैं। इससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। सड़कों और कॉलोनियों में पानी भरा है। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कौशांबी, संत कबीर नगर, बस्ती, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर में भी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
उत्तराखंड की इन जगहों पर बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने चंपावत, उधमपुर में सभी स्कूल बंद किए गए हैं। टिहरी औप बागेश्वर जिले में भूस्खलन हुआ है।