Mradhubhashi
Search
Close this search box.

निगम के डस्टबिन में मिले नवजात बच्चे, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर। शहर के चंदनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह निगम द्वारा लगाए गए डस्टबिन के अंदर दो नवजात बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भिजवाया है।

बतादें कि चंदननगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने ने लोगों के दिलो को पसीजने पर मजबूर कर दिया। बतादें कि सुबह नगर निगम की कचरा गाड़ी रोज की तरह डस्टबिन से कचरा उठाने धार रोड पहुंची। इस दौरान निगमकर्मी को एक पॉलीथिन में कुछ भारीपन लगा। उसने खोल कर देखा तो होश उड़ गए। थैली में दो मृत नवजात थे। उसने नगर निगम कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजातों में एक लड़का और एक लड़की थी। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने आशंका जताई है कि रात को इन बच्चों को फेंका गया। पुलिस टिम्बर मार्केट व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट