MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। हवाओं का रुख भी उत्तरी होने लगा है। इससे रात में ठंड बढ़ जाती है। मंगलवार-बुधवार की रात प्रदेश में सबसे कम 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में रहा। यह हिल स्टेशन पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री से 2.8 डिग्री कम है।
MP Today Weather: देश के मैदानी क्षेत्र के सबसे ठंडे पांच शहरों में मध्य प्रदेश के तीन शहर रायसेन, मलाजखंड और छिंदवाड़ा हैं। भोपाल समेत प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से कम रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक झारखंड के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण गुरुवार को रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
MP Today Weather: IMD मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी झारखंड के आसपास कम दबाव का क्षेत्र है। इससे रीवा, शहडोल संभाग में बारिश के आसार हैं। उधर, चंबल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन संभाग के अधिकांश जिलों से मानसून लौट गया है। दो-तीन दिन में मानसून के पूरे प्रदेश से जाने की भी संभावना है।