Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Today Weather: मध्य प्रदेश के 37 जिलों में आज बारिश की संभावना, इस दिन तक वर्षा होगी

MP Today Weather

MP Today Weather: Chance of rain in 37 districts of Madhya Pradesh today, it will rain till this day

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम बदला है। झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के 37 जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ इलाकों, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कर्नाटक, केरल में बारिश होने की संभावना है। पूर्वी-पश्चिमी गुजरात के कुछ हिस्सों, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
MP Today Weather: IMD ने बिहार, कोंकण, गोवा, दक्षिण गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश के 37 जिलों में बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पूरे सप्ताह का पूर्वानुमान
MP Today Weather: 27 और 28 सितंबर को तटीय कर्नाटक, केरल और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की उम्मीद है।
26 से 28 सितंबर के बीच अण्डमान और निकोबार में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
मध्य महाराष्ट्र में 27 और 28 सितंबर को बारिश हो सकती है।
27 सितंबर तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होगी। आंधी चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है।

झारखंड में भी पांच-छह दिनों तक येलो अलर्ट जारी है।
MP Today Weather: उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 27 और 28 सितंबर को बारिश का अनुमान है।
कोंकण और गोवा में 28 सितंबर को बारिश होने की संभावना है।

अन्य ख़बरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट