MP Rain Update: मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, शिवपुरी होकर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों से गुजर रही है। एक और ट्रफ लाइन पूर्वी मध्य प्रदेश से जा रही है। इस कारण बीते 24 घंटे में कई जिलों में बारिश हुई। अगले 24 घंटे में सिस्टम कमजोर हो जाएगा, लेकिन मानसून ट्रफ लाइन गुजरती रहेगी। ऐसे में Read More
MP Rain Update: हरदा जिले के खिरकिया में शनिवार को 8 इंच बारिश हुई। कई घरों में जलभराव हो गया। खिरकिया के टेमलावाड़ी गांव में युवक नाला पार करते समय बाइक समेत बह गया। भोपाल में शनिवार सुबह तेज बारिश हुई। फिर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बड़ा तालाब फुल होने पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे भदभदा डैम के 2 गेट खोले गए।
MP Rain Update: नर्मदापुरम में भी तेज बारिश हुई। IMD मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन और बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद मौसम प्रणालियां कमजोर पड़ जाएंगी। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक हल्की बारिश होने की संभावना है। उधर, हरदा के खिरकिया में शनिवार को पांच घंटे झमाझम बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। नालियों के चौक होने से घरों में पानी भर गया। सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बारिश होती रही।
रेड जोन में 6 जिले
MP Rain Update:गुरुवार तक प्रदेश के 7 जिले- भोपाल, गुना, अशोकनगर, दमोह, सतना, रीवा और सीधी रेड जोन में थे। इन जगहों पर 38% तक कम बारिश हुई थी। शुक्रवार की रात भोपाल में 3 इंच बारिश हुई। इससे भोपाल जिला रेड जोन से बाहर निकला। अब भी यहां सामान्य से 19% बारिश कम हुई है। भोपाल में कुल 29.83 इंच बारिश दर्ज की गई है। जबकि, 36.72 इंच बारिश होनी चाहिए थी।