Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP BREAKING: सनावद के बांगरदा के पास तेज रफ्तार बस पलटी, एक यात्री की मौत, 15 जख्मी

हादसा सनावद थाना क्षेत्र के बांगरदा गांव के पास हुआ है। तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इसकी खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालकर सनावद अस्पताल भिजवाया, जहां एक यात्री को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बतादें कि सनावद से करीब 18 किमी दूर बांगरदा के निकट यात्रियों से भरी बस गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे पलट गई। जय अम्बे ट्रेवल्स की बस कालमुखी से बांगरदा आ रही थी। यह बस पिपलिया से सनावद के बीच चलती है। इसी दौरान गैस एजेंसी के निकट बस अनियंत्रित हो गई। एक बाइक सवार दंपती को टक्कर मारकर बस पलट गई। बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। 10 घायलों को सनावद के अस्पताल लाया गया है। इनमें से पांच को रेफर कर दिया है। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। रजुर गांव के बसंत यादव उपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस बाइक को घसीटकर अपने साथ खाई में ले गई। बसंत बस के नीचे दब गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बस पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बस से निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सनावद अस्पताल भेजा। बस के नीचे दबे बसंत यादव को जेसीबी बुलाकर निकाला।

यह हुए घायल

​​​​​​​​​​​​​​संगीता बाई राधेश्याम 35 वर्ष सनावद
ममता बंसत यादव 45 वर्ष रजुर
सुखलाल सुखराम 55 वर्ष बौराड़ी
कविता पिता गणेश 27 वर्ष पुनासा
बसूबाई सुखलाल 50 साल बौराड़ी
नेहा पिता नेपाल 3 वर्ष बौराड़ी
सुभद्रा पति भारत 36 वर्ष बौराड़ी
कमलेश यशवंत 37 बौराड़ी
सुंदर बाई शिवलाल 50 वर्ष कालमुखी
सोनाबाई रामदास 50 कालमुखी।

घटना की जानकारी लगने पर एसडीएम बीएस कलेश, एसडीओपी विनोद दीक्षित, थाना प्रभारी सनावद मंसाराम रोमडे, तहसीलदार शिवराम कनासे मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी रामेश्वर फूलकर ने बताया कि बस पलटने के बाद सड़क किनारे नाले में चली गई। हालांकि नाले में पानी कम था। बस पलटने से उसमे मौजूद यात्रियों ने की चीखे दूर तक सुनाई दे रही थी। चीखे जिसने भी सुनी वह दौड़कर बस तक पहुंचा। यात्रियों को निकालने का प्रयास किया। किसी को खिड़की तो किसी को दरवाजे से लोगों को निकाला। जिन्हें मामूली चोट आई थी उन्हें बांगरदा के अस्पताल ले जाया गया।

एसडीओपी विनोद दीक्षित ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। 15 लोग घायल हुए थे। इसमें से पांच सनावद में भर्ती है। पांच को रेफर किया है। बाकी का बांगरदा के अस्पताल में उपचार किया गया। बस मालिक आशीष लाड़ निवासी ग्राम दौड़वा बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट