Mradhubhashi
Search
Close this search box.

गणेश घाट दुर्घटना: मुख्यमंत्री से मिले विधायक ठाकुर मृतकों और घायलों को जारी की सहायता राशि

गणेश घाट दुर्घटना:

गणेश घाट दुर्घटना: कपिल परिख- मांडू/नालछा – धार जिले के खतरनाक गणेश घाट में सोमवार शाम हुई भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को मौके से ही घटना से अवगत करवाया था। बुधवार सुबह विधायक ठाकुर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले। विधायक ठाकुर ने मुख्यमंत्री को घटना की विस्तृत जानकारी दी और वर्तमान हालातो से भी रूबरू करवाया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गणेश घाट दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए विधायक की उपस्थिति में अधिकारियों को तत्काल हादसे में मृतक के परिजनों को एक 1-1 लाख और घायल लोगों को 50-50 की राशि जारी करने के निर्देश जारी किए। विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री लगातार तीन दिन से घटना को लेकर मुझसे संपर्क में थे और जानकारी लेते रहे हैं। आज उनसे मुलाकात हुई है। पीड़ित परिवारों को राशि जारी हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा जल्द करेंगे गणेश घाट का दौरा

इधर विधायक ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हादसा होने के बाद संभागीय अधिकारियों के साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा था। जो पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करेंगे। विधायक ठाकुर ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि वह जल्द ही घाट क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो इसके लिए योजना बनाकर तत्काल इंतजाम करें। विधायक ठाकुर ने धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र की कई समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को रूबरू कराया और नई योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट