MP CONGRESS: मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिलाध्यक्षों के साथ चार नये महासचिव भी हुए नियुक्त
MP CONGRESS: भोपाल – मप्र काँग्रेस में लंबे समय से प्रदेश की राजधानी और आर्थिक राजधानी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ती टल रही थी जिस पर आज विराम लग गया , मप्र काँग्रेस (MP CONGRESS) ने आज भोपाल और इंदौर सहित खंडवा के ग्रामीण और शहरी जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी
बता दें मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव और शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई थी। भोपाल शहर में किसी के नाम पर फैसला नहीं हो सका था। इसका कारण नए अध्यक्ष के नाम को लेकर नेताओं में सहमति नहीं बन सकी थी। भोपाल में दिग्विजय सिंह गुट के पूर्व मोनू सक्सेना के नाम पर विधयक आरिफ मसूद ने आपत्ति जता दी थी। अब युवा और सक्रिय मोनू सक्सेना के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व ने मोहर लगा दी है।
इसके साथ ही चार महासचिवों की नियुक्तियां भी हुई हैं। भोपाल के निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है। साथ ही, मनोज भारतकर अरविंद बागड़ी और विशाल अग्निहोत्री को भी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है।