कोरोना महमारी में हुए अचानक लॉकडाउन से देश के कई लोगों की आर्थिक स्थति काफी खराब हुई है। अनलॉक के बाद भी लोगों के ऊपर लगातार महगाई की मार पड़ रही है। देश के साथ मध्य प्रदेश में तो पेट्रोल डीज़ल के भाव आसमान छू रहे है। सरकार के द्वारा आम आदमी की हर जरुरत की चीजों को महगा किया जा रहा है। अब एक बार फिर पेट्रोल ,डीज़ल ,खाद्य तेल के साथ गैस सिलेंडर पर सीधे 25 रूपए तक बड़ा दिए गए है।
बतादें कि सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर से इजाफा किया है। इस बार रसोई गैस की कीमत 25.50 रुपये बढ़ाई गई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अब एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 834.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। अभी तक 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 809 रुपये में बिक रहा था।
इससे पहले 1 मई को गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई थीं
हर महीने की पहली तारीख को तमाम सरकारी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों पर फैसला लेती हैं कि उसे घटाना है, बढ़ाना है या फिर कोई बदलाव नहीं करना है। इससे पहले 1 मई को गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई थीं। तेल कंपनियों ने अप्रैल में गैस सिलेंडर की कीमत 10 रुपये घटाई थी। उससे पहले फरवरी और मार्च में एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था। मुंबई में 14.2 किलो का एलपीजी गैस सिलेंडर 834.50 रुपये है, जो अभी तक 809 रुपये था। दिल्ली में भी सिलेंडर 834.50 रुपये का है, जो इससे पहले 809 रुपये का था।

6 महीनो में 140 रुपये तक बढ़ाए गए
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आपको गैस सिलेंडर के लिए 872.50 रुपये चुकाने होंगे। गुजरात के अहमदाबाद में गैस सिलेंडर की कीमत 841.50 रुपये हो गई है। देखा जाए तो सिर्फ 2021 में ही एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 140.50 रुपये बढ़ चुकी हैं। 2021 की शुरुआत में दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपये थी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 834.50 रुपये का हो चुका है।