Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Mumbai में कोरियन लड़की के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़, लाइव कैमरे में कैद हुई शर्मनाक घटना; 2 गिरफ्तार

मुंबई के खार इलाके में बुधवार रात एक कोरियाई महिला से छेड़छाड़ की गई। घटना रात 8 बजे की है। दक्षिण कोरिया की महिला लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। तभी वहां दो लड़के आए और टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसे छेड़ने लगे। एक ने हाथ पकड़कर उसे गाड़ी पर बिठाने की कोशिश की। जब महिला ने इनकार किया तो उसे जबरन चूमने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही मुंबई पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को अरेस्ट कर लिया है। इनके नाम मुबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी हैं।

मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। जब इस घटना का वीडियो देखा तो खुद ही एक्शन लिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का उसके काफी करीब आ जाता है। महिला के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश करता है। जैसे ही वह उस जगह से दूर जाने लगती है, वह आदमी फिर से एक दोस्त के साथ बाइक पर आकर उसे लिफ्ट देने की पेशकश करता है, लेकिन महिला फिर मना कर देती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खार पुलिस ने IPC की धारा 354 के तहत FIR दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुबीन 19 साल का है, नकीब 20 साल का है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट