Mradhubhashi
Search
Close this search box.

राहुल गांधी के साथ चल रही एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, उमड़ा जन सैलाब

उज्जैन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में गुरुवार को नौवां दिन है। यात्रा के 85वें दिन उज्जैन के पास राहुल के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी चल रही हैं।

आज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता करीब 21 किमी. का सफर तय करेंगे। शुक्रवार को यात्रा आगर जिले में प्रवेश कर जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा का जेथल में पुष्पावर्षा और ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। निपानिया गोयल में टी ब्रेक के बाद यात्रा आगर की ओर रवाना हुई।

भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुई। वे राहुल गाँधी के साथ कदमताल करती हुई दिखी। इस दौरान राहुल और स्वरा दोनों चलते हुए चर्चा करते हुए दिखे। भारत जोड़ो यात्रा में आज एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के शामिल होने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- राहुल जी, राष्ट्र के विरोधी लोगों का समर्थन करने वाले आपकी यात्रा में हैं। ये वही स्वरा भास्कर हैं, जिन्होंने ऋचा चड्‌ढा के सेना के खिलाफ बयान को शक्ति दी।

रास्ते पर यात्रा पैदल चलते हुए उज्जैन जिले के और विधानसभा के नजरपुर में पहुंची यहां पर राहुल गांधी ने लंच ब्रेक लिया इसके बाद यात्रा तराना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी यहां पर राहुल गांधी रात्रि विश्राम कर कल सुबह 6:00 बजे फिर यात्रा प्रारंभ करेंगे। यहां से यात्रा सुबह 6 बजे शुरू होगी। राहुल के स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए हैं। यात्रा घट्टिया होती हुई घोंसला पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

उज्जैन से मृदुभाषी प्रदेश के लिए अमृत बैंडवाल की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट