Mradhubhashi
Search
Close this search box.

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु मालदीव का ले रहे मजा, देखें इनकी बोल्ड तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति व एक्टर करण सिंह ग्रोवर जब भी कभी समुद्र तट से तस्वीरें शेयर करते हैं, तो उनके हॉटनेस के चलते सोशल मीडिया पर टेम्प्रेचर खुद ब खुद हाई हो जाता है। मौजूदा समय में ये कपल मालदीव में अपनी छुट्टियां मना रहा है। बिपाशा ने अपने वेकेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके बाद एक बार फिर इंटरनेट का पारा हाई हो गया है। इस साल बिपाशा और करण की मालदीव में यह दूसरी ट्रिप है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर जमकर इस आइलैंड वकेशन की झलकियां दिखाई हैं। बता दें कि इससे पहले दोनों फरवरी में मालदीव की सैर पर थे। न तस्वीरों में करण सिंह ग्रोवर का अंदाज काफी बदला-बदला सा नजर आ रहा है। इस वकेशन पर करण बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि बिपाशा और करण की शादी साल 2016 में हुई थी और अब उनकी शादी को करीब 5 साल पूरे हो गए हैं। बिपाशा करण की तीसरी वाइफ हैं।

इससे पहले करण ने साल 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी और 10 महीने बाद ही उनसे अलग हो गए। फिर करण की लाइफ में जेनिफर विंगेट आईं। साल 2012 में दोनों की शादी हुई और 2014 में वे अलग हो गए।

बिपाशा और करण की बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर भी नजर आती है। दोनों एक-दूसरे के साथ लाइफ को भरपूर इंजॉय कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट