भोपाल में शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर, ठंडी हवाओं ने डेरा डाला - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

भोपाल में शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर, ठंडी हवाओं ने डेरा डाला

पश्चिमी विक्षोभ का शहर पर हो रहा है असर

भोपाल। अरब सागर में सिस्टम के सक्रिय होने के कारण और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्यप्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं इसी के साथ राजधानी भोपाल के कई इलाकों में बूंदा-बांदी भी हुई जिसने मौसम में ठंडक घोल दी है। वही सुबह से ही शहर में हल्के कोहरे की चादर छाई रही. ठंड के मौसम में बारिश की वजह से लोगों को छाते और रेनकोट के इस्तेमाल पर एक बार फिर मजबूर कर दिया।

प्रदेश भर में बदलते मौसम पर वैज्ञानिक जेडी मिश्रा ने कहा की पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से अभी तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही थी। वहीं बारिश की वजह से शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

गौरतलब है शहर में पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी गर्म चल रहा था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे थे। अब बारिश की बूंदाबादी के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ में शहर में ठंडी हवाएं भी चल रही है।