Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सपने में होते हैं यदि श्रीगणेश के दर्शन तो मिलता है ऐसा फल

Dharma: सपनों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। सपने हमारी इच्छाओं, महत्वाकांक्षाओं, भविष्य की योजनाओं और हमारे दिल-दिमाग में चल रही उधेड़बुन का आईना होते हैं। सपने कई तरह के होते है। कभी-कभी स्वप्न में हमें देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं। आइए जानते हैं सपने में यदि गणेशजी दर्शन दे तो हमारी जिंदगी पर कैसा असर होता है।

श्रीगणेश दर्शन शुभ फलदायी

ऐसा अक्सर होता है कि हमे कोई विशेष स्वप्न आता है तो हम किसी हमारे नजदीकी से इसकी चर्चा करते हैं। लेकिन सपने में यदि आप गणपति देव के दर्शन करते हैं तो यह स्वप्न किसी को नहीं बताना चाहिए माना जाता है कि इससे सपने का शुभ फल नष्ट हो जाता है। सपने में गजानन के दर्शन करना अति शुभ फलदायी होता है। इसका अर्थ यह होता है कि खुशियों की बरसात होने वाली है और आपके घर पर कोई मांगलिक कार्य होने वाला है। सपने में श्रीगणेश के दर्शन होने पर गणपति देव का स्मरण करना चाहिए।

पीठ के दर्शन अशुभ फलदायी

सपने में गणेशजी की पीठ के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है। सपने में गणेशजी की पीठ के दर्शन करने का अर्थ यह होता है कि निकट भविष्य में आपको धन संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसा स्वप्न आने पर गणेशजी से प्रार्थना कर उनसे शुभता का आव्हान करना चाहिए। श्रीगणेश की कृपा आपको प्राप्त होगी।

स्वप्न का समय से ऐसा है संबंध

गणेश जी के स्वप्न का रात्रि के समय से भी संबंध रहता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि स्वप्न रात्रि के किस प्रहर में आया है। दिन के स्वप्न का कभी कोई फल प्राप्त नहीं होता है। रात्रि में 12 से 3 के बीच आए स्वप्न का फल एक माह में प्राप्त हो सकता है। ब्रह्म मुहूर्त के स्वप्न का फल अतिशीघ्र प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट