Mradhubhashi
Search
Close this search box.

विजय संकल्प चारों सीटों पर अभियान के रूप में घर-घर कर रहे जनसंपर्क

भोपाल। मध्य प्रदेश में चार सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अब थम गया हैं। भाजपा अब डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही है।

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी चारों सीटों पर विजय संकल्प द्वारा अभियान के रूप में घर-घर जनसंपर्क किया जा रहा है। आज से भी घर-घर जनसंपर्क अभियान रहेगा। उन्होंने कहा कि आओ मिलकर दीप जलाएं कमल का फूल खिलाये स्लोगन के साथ 2 दिन तक कार्यकर्ता संपर्क करेंगे वोट के लिए अपील करेंगे।

देश मे बढ़ती लगातार महंगाई के सवाल पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई कांग्रेस के समय रही है। कमलनाथ की सरकार ने सबसे ज्यादा पेट्रोल डीजल पर वैट लगाया है हमारी सरकार ने कम किया है। उन्होनो कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उतार-चढ़ाव आ रहा है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बरसात ज्यादा हो गई जिसके चलते सब्जी सड़ गई तो सब्जियों के दाम बढे हैं। कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पहले कांग्रेस अपने नेताओं को देखें उनके नेता कितने नशा करने वाले हैं उनको हटाए। वही केपीएस तुलसी के द्वारा ड्रग्स पर से प्रतिबंध हटाने और दिग्विजय सिंह के द्वारा आर्यन खान को निर्दोष बताने पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ड्रक्स हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है इसे प्रतिबंधित ही रहना चाहिए और रही बात दिग्विजय सिंह के द्वारा आर्यन खान को निर्दोष बताने की तो दिग्विजय सिंह हमेशा इस तरह की सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाली बात करते हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट